फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: जजपा ने सीएम सैनी व पूर्व सीएम मनोहर के सामने उतारे उम्मीदवार

विज्ञापन
विज्ञापन
जजपा की दूसरी सूची जारी, दस में से पांच उम्मीदवार जाट
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने सोमवार को प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इसमें पांच लोकसभा सीटों के साथ करनाल विधानसभा उपचुनाव के उम्मीदवार की घोषणा भी की गई है। करनाल लोकसभा सीट से पूर्व सीएम मनोहर लाल के सामने जाट बिरादरी के देवेंद्र कादियान को उतारा है। वहीं, करनाल उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार सीएम नायब सिंह सैनी के सामने पार्टी ने पंजाबी बिरादरी के राजिंद्र मदान (रामा मदान) पर दांव खेला है। इनके अलावा, जजपा ने सोनीपत से भूपेंद्र मलिक, रोहतक से रविंद्र सांगवान, अंबाला से डॉ. किरण पूनिया, कुरुक्षेत्र से पालाराम सैनी को चुनावी मैदान मैदान में उतारा है। पांच सीटों पर पार्टी पहले ही उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी हैं। लोकसभा की कुल दस में से पांच सीटों पर जजपा ने जाट बिरादरी को मौका दिया है। पहली सूची में हिसार में विधायक नैना चौटाला, सिरसा में पूर्व विधायक रमेश खटक, भिवानी-महेंद्रगढ़ में पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह, गुड़गांव में मशहूर कलाकार राहुल यादव फाजिलपुरिया और फरीदाबाद में युवा नेता नलिन हुड्डा को टिकट दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें