फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: जजपा ने पूर्व मंत्री की बहू व पूर्व विस अध्यक्ष के बेटे को बनाया उम्मीदवार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। जजपा ने सोमवार को बाकी बची पांच लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। सभी उम्मीदवार अनुभवी और राजनीति में सक्रिय रहे हैं।
अंबाला लोकसभा क्षेत्र से जजपा उम्मीदवार डॉ. किरण पूनिया जजपा प्रदेश सचिव व पार्टी की प्रचार समिति सदस्य हैं। वे अंबाला डीएवी कॉलेज में हिंदी की प्रोफेसर हैं और पूर्व मंत्री कृपाराम पूनिया की पुत्रवधू हैं। 57 वर्षीय पूनिया हिंदी लिटरेचर में पीएचडी हैं। यह उनका पहला चुनाव है। हालांकि साल 2019 में भी किरण पूनिया इसराना विधानसभा से चुनाव लड़ने की तैयारी में थीं, मगर उन्हें टिकट नहीं मिला था। पंचकूला निवासी डॉ. किरण पूनिया के पति सुरेंद्र पूनिया का तीन साल पहले निधन हो गया था। वह डिस्ट्रिक अटॉनी थे।
विज्ञापन

करनाल लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार देवेंद्र कादियान पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। वह 2019 के विधानसभा चुनाव में पानीपत ग्रामीण से जजपा के उम्मीदवार थे। उनके पिता स्व. सतबीर कादियान 1987, 1991 और 2000 में नौल्था सीट से विधायक बने थे, जो बाद में पानीपत ग्रामीण सीट बनी। सतबीर कादियान 2000 में विधानसभा अध्यक्ष भी रहे थे। देवेंद्र कादियान की मां बिमला कादियान ने भी पानीपत ग्रामीण सीट से 2009 में विधानसभा चुनाव लड़ा था। 45 वर्षीय देवेंद्र बीए और एलएलबी पास हैं।
सोनीपत से जजपा उम्मीदवार भूपेंद्र मलिक जजपा के राष्ट्रीय सचिव हैं। बरोदा विधानसभा सीट से पूर्व विधानसभा उम्मीदवार रहे हैं। वह मलिक गोत्र के बड़े गांव भैंसवाल कलां के निवासी हैं और गोहाना मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन रहे हैं। भूपेंद्र मलिक के पास लंबे समय संगठन में विभिन्न पदों पर कार्य करने का अनुभव भी हैं। 54 वर्षीय मलिक ग्रेजुएट हैं और राजनीति विज्ञान में एमए हैं।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के जजपा प्रत्याशी पालाराम सैनी पार्टी के यूएलबी सेल में प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। 55 वर्षीय सैनी दो साल पहले पार्टी में शामिल हुए थे। उनकी पत्नी ने कैथल नगर परिषद के अध्यक्ष के तौर पर चुनाव लड़ा था, मगर उन्हें हार झेलनी पड़ी थी। वह पेशे से व्यापारी हैं और शिक्षण संस्थान चलाते हैं। वह बीए पास हैं।
रोहतक लोकसभा से जजपा उम्मीदवार रविंद्र सांगवान युवा प्रदेश के अध्यक्ष रहे हैं। 38 वर्षीय सांगवान ने साल 2006 में सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया। वह युवा हलका प्रधान, युवा जिलाध्यक्ष और युवा प्रदेश महासचिव का पद संभाल चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें