फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पंजाब में गड़बड़ी की ताक में केजरीवाल, आतंकियों से संबंध खतरा'

Tue, 31 Jan 2017 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
JJ Singh - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
शिरोमणि अकाली दल-भाजपा के साझा उम्मीदवार जनरल जेजे सिंह ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल पंजाब में गड़बड़ करवाने की ताक में हैं। केजरीवाल को अपने गर्म दल वालों के साथ संबंध पर जवाब देना चाहिए। जनरल प्रेसवार्ता को संबोधित करने पहुंचे थे। 
विज्ञापन


जनरल ने कहा कि देश की सुरक्षा के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं हो सकता इसलिए अरविंद केजरीवाल मोगा में जिस कोठी में रात भर ठहरे, वह खालिस्तान कमांडो फोर्स के मुखी रहे एनआरआई की थी। 

इससे साफ है कि केजरीवाल राज्य में गड़बड़ फैलाने वाले आतंकवादियों के साथ मिले हुए हैं। प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से उनके ऊपर उठाए गए सवालों के बारे में उन्होंने चुनौती दी कि वह उनके साथ किसी भी समय बहस कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'शिरोमणि अकाली दल की आंधी चल रही है'

जेजे सिंह - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने स्पष्ट किया कि वह अपनी वरिष्ठता, अपनी योग्यता और प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह के मंत्रिमंडल की नियुक्तियों संबंधी कमेटी की मंजूरी से फौज के मुखी बने, इसलिए अगर कैप्टन उनको आम कैडेट बताते हैं तो उनको तत्कालीन कांग्रेस सरकार के फैसलों पर ही शक है। 

उन्होंने आम आदमी पार्टी के बारे में कहा कि इस समय आप की नहीं बल्कि शिरोमणि अकाली दल की आंधी चल रही है। 

इस मौके पर विशेष तौर पर मालवा यूथ के प्रधान हरपाल जुनेजा, जनरल सिंह के दफ्तर इंचार्ज नरदेव सिंह आकड़ी, पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह कोहली, पूर्व चेयरमैन इंद्रमोहन सिंह बजाज मौजूद थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें