फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: विश्व युवा तीरंदाजी के लिए जियाना कुमार का चयन

Wed, 28 May 2025 02:29 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ की 13 वर्षीय तीरंदाज जियाना कुमार को 17 से 24 अगस्त तक कनाडा के विन्निपेग में होने वाली विश्व युवा तीरंदाजी चैंपियनशिप 2025 के लिए चुना गया है। वह तीन सदस्यीय भारतीय टीम का हिस्सा हैं। इसके लिए 22 मई से 25 मई 2025 तक पुणे में ट्रायल आयोजित किए गए थे। जियाना का चयन कैडेट रिकर्व श्रेणी के तहत किया गया है। वह सेक्टर-26 के सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा 8वीं की छात्रा है। वह चंडीगढ़ के सेक्टर-39 स्थित जीकेएम अकादमी के अनुराग कमल के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रही है। इसी अकादमी ने एक और तीरंदाज आदित्य शिवप्रसाद पवार को भी इसी श्रेणी के तहत उन्हीं खेलों के लिए चुना है। वह महाराष्ट्र से खेलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें