फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद में हुआ हरियाणा की मनोहर लाल सरकार का गुणगान, वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने थपथपाई पीठ

Sat, 02 Feb 2019 09:45 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
budget 2019 - फोटो : PTI
विज्ञापन

हरियाणा में जाटलैंड जींद का किला फतह करने के लिए संसद में भी मनोहर सरकार की पीठ थपथपाई गई। केंद्रीय वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने एम्स की घोषणा के एकदम बाद कहा कि हरियाणा में जनहितैषी सरकार चल रही है। जींद की बंपर जीत इसका उदाहरण है। सरकार की नीतियों से खुश होकर ही जनता ने इतने बड़े अंतर से भाजपा प्रत्याशी को जिताया है। 

विज्ञापन


पीयूष के वक्तव्य से अंदाजा लगाया जा सकता है कि जींद उपचुनाव पर केंद्र सरकार भी नजरें टिकाए हुए थी। क्योंकि रणदीप सुरजेवाला और दिग्विजय चौटाला के मैदान में कूदने से चुनाव हाईप्रोफाइल हो चुका था। जींद में कांग्रेस की हार को भाजपा हाईकमान सीधा राहुल की हार से जोड़कर प्रस्तुत कर रहा है।

चूंकि, रणदीप की गिनती राहुल की कोर टीम के सदस्यों में होती है। संसद में जीत का गुणगान होने पर सरकार गदगद है। इस जीत के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल की पार्टी हाईकमान में पकड़ और मजबूत हुई है। साथ ही लोकसभा और विधानसभा चुनावों में जीत को लेकर भी आत्मविश्वास बढ़ा है।
विज्ञापन


हुडा सेक्टरों में भाजपा को कम मिले वोट
एन्हांसमेंट की री-कैलकुलेशन के मुद्दे के चलते जींद के हुडा सेक्टरों में भाजपा को नुकसान उठाना पड़ा है। इन सेक्टरों के बूथ संख्या 79, 79ए व 82 से 88 में लगभग सवा दस हजार मतदाता थे, जिनमें से 7050 ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इनमें से भाजपा को मात्र 1803 वोट ही पड़े हैं। हरियाणा स्टेट हुडा सेक्टर कनफेडरेशन के चेयरमैन यशवीर मलिक ने कहा कि सरकार को री-कैलकुलेशन न कराने के चलते नुकसान उठाना पड़ा है। आवंटियों की मांग अनुसार सरकार जल्दी री-कैलकुलेशन कराए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें