निर्दलीय ओमप्रकाश को 128, निर्दलीय संत धर्मबीर चोटीवाला को 170, प्रभाती राम को 249, बिजेंद्र को 239, मांगेराम को 276, मास्टर रमेश खत्री लंबरदार को 95, रविंद्र कुमार को 200, सतपाल को 119, संदीप कुमार को 67 और सुरेंद्र बीबीपुर को 40 वोट मिले। बता दें कि यह उपचुनाव इनेलो विधायक डॉ. हरिचंद मिड्ढा के निधन के चलते हुआ था। उसके बाद भी इनेलो का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। इस चुनाव में 345 वोटरों ने नोटा को चुना था। ऐसे में 21 में से 16 उम्मीदवारों को नोटा से भी कम मत मिले।
18 प्रत्याशियों की जमानत राशि चुनाव आयोग की हुई
नियम के तहत विधानसभा चुनाव लड़ने वाले सामान्य उम्मीदवारों को 10 हजार रुपये की जमानत राशि जमा करानी होती है, जबकि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के प्रत्याशियों को पांच हजार रुपये की जमानत राशि जमा करानी होती है। कुल मतों का छठा हिस्सा हासिल नहीं करने पर जींद उपचुनाव के मैदान में उतरे 18 प्रत्याशियों की जमानत राशि जब्त हो गई है। उनकी जमा राशि आयोग की हो गई है।