फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मोहित कर महिला से गहने ठगे

Fri, 22 Aug 2014 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। दवा लेने गई अधेड़ महिला से दो युवकों ने उसे सम्मोहित कर गहने ठग लिए। घर पहुंचकर महिला को उसके साथ हुई ठग्गी का पता लगा। महिला ने इसकी शिकायत को दी। पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


थाना शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में हरबंसपुरा निवासी 55 वर्षीय कमलेश ने बताया कि वह रामपुरा स्थित सिविल अस्पताल में दवा लेने आई थी। जब वह घर लौट रही थी तो उसने रामपुरा से फव्वारा चौक के लिए ऑटो लिया। कमलेश ने बताया कि फव्वारा चौक से वर्कशॉप जाने के लिए ऑटो किया। इस दौरान ऑटो में दो और युवक बैठ गए। कमलेश ने बताया कि युवकों ने उसे बातों में लगा लिया और वे तीनों ज्योति पैलेस के पास ही उतर गए। वहीं पास स्थित पार्क में बैठकर उन्होंने बातचीत शुरू कर दी।

 युवकों ने कहा कि उनके पास तीन लाख रुपये हैं, इतने रुपये रखना ठीक नहीं है वह अपने जेवर उन्हें दे दे और रुपये ले ले। कमलेश ने बताया कि उन्होंने उसके कानों के सोनी की लड़ी वाले टॉप्स और दो अंगुठियां उतार ली। कुछ देर बाद बात करने के बाद युवकों ने कहा कि उन्होंने जेवर एक कपड़े में बांध कर उसके बैग में रख दिए हैं। इसके बाद वे दोनों युवक चले गए और वह भी घर आ गई।
विज्ञापन


घर पहुंचने पर जब उसने अपने जेवर चैक किए तो उसने रोड़ी-पत्थर निकले। इस पर उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। थाना यमुनानगर प्रभारी राजेश कुमार का कहना है कि महिला की शिकायत पर युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने युवकों की तलाश शुरू कर दी है, जल्द ही ठगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें