फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंग कमांडर के घर से 13 लाख के गहने चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। वायु सेना विंग कमांडर हेमंत कुमार मिश्रा के घर से 13 लाख रुपये के गहने चोरी हो गए। चोरों ने उनके सेक्टर-49 स्थित आईएएस/आईपीएस सोसायटी में हाथ साफ किया। सेक्टर-49 थाना पुलिस ने विंग कमांडर की पत्नी प्रतिमा मिश्रा की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में प्रतिमा मिश्रा ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्होंने कपबोर्ड खोला तो दराज से लगभग 13 लाख रुपये के गहने गायब थे। इनमें 10 लाख रुपये का सोने का गोल्ड रूबी सेट (नेकलेस, ब्रेसलेट और कान की बाली), सोने का नेक्लेस, कान की बालियों के सोने के चार सेट और सोने की अंगूठी चोरी हो गई। उन्होंने बताया कि उन्होंने 15 मई को दराज में गहने देखे थे। एक अप्रैल से उनके घर में जगतपुरा निवासी सांगरी नाम की नौकरानी काम कर रही थी। सांगरी पिछले दो से तीन सालों से सोसाइटी में काम करती आ रही है। सांगरी के अलावा जगतपुरा निवासी सुनीता भी उनके घर में काम करने आती थी। उन्होंने बताया कि सांगरी पिछले करीब 20 दिनों से काम पर नहीं आ रही है। शिकायतकर्ता ने कहा कि उन्हें सांगरी पर ही चोरी का शक है। पुलिस नौकरानियों से पूछताछ कर रही है। विंग कमांडर हेमंत कुमार मिश्रा इस समय नई दिल्ली स्थित वायु सेना मुख्यालय में कार्यरत हैं। चंडीगढ़ में प्रतिमा अपनी दो बेटियों के साथ रहती हैं।
बॉक्स
पटियाला की डीसी के घर चोरी करने वाले भी पकड़ से दूर
पटियाला की डीसी आईएएस साक्षी साहनी की सेक्टर-7 स्थित सरकारी कोठी से दो लाख रुपये नकदी और गहने चोरी करने वाले आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी। 27 जून को घटना घटी थी। चोर दीवार फांदकर घर में घुसे थे। साक्षी साहनी के सुरक्षाकर्मी पंजाब पुलिस के सिपाही हरनेक सिंह की शिकायत पर सेक्टर-26 थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया था। घटना का पता तब लगा जब हरनेक सिंह सुबह आठ बजे डीसी की कोठी पर ड्यूटी पर पहुंचे। वहीं नवंबर 2021 में आईटीबीपी के डिप्टी कमांडेंट के घर का ताला तोड़कर चोर करीब 20 लाख का सामान ले उड़े थे। आठ महीने बाद भी पुलिस इस केस को सुलझा नहीं पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें