फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: घर से लाखों के गहने और नकदी चोरी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-49 के एडवोकेट सोसाइटी में रह रही मोहाली जिला उपभोक्ता आयोग की महिला सदस्य के घर से लाखों रुपये के सोने के गहने और नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। मामले में आयोग की सदस्य परमजीत कौर ने चोरी की वारदात में अपनी नौकरानी और उसकी बेटी-दामाद पर संदेह जताते हुए उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मामले में सेक्टर-49 थाना पुलिस ने शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर नौकरानी पूनम, उसकी बेटी खुशबू और मंगेतर सूरज के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। परमजीत कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मोहाली जिला उपभोक्ता आयोग की सदस्य हैं। उनके पति बठिंडा में रहते हैं। वह यहां सोसाइटी में अपने दो बच्चों के साथ रहती हैं। उन्होंने घर का काम करने के लिए जगतपुरा की रहने वाली पूनम को नौकरी पर रखा था। बच्चों की देखभाल के लिए पूनम ने अपनी बेटी खुशबू को भी काम पर रखवाया था। आरोपों के मुताबिक इसी वर्ष मई महीने में दराज के अंदर से 1500 रुपये चोरी हो गए थे, लेकिन उन्होंने नजरअंदाज कर दिया। उन्होंने अलमारी की चाबी दराज में रख दी। कुछ दिन बाद उन्होंने 30 हजार रुपये कागजात में लपेटकर अलमारी में रख दिए। जब उन्होंने रुपये चेक किए तो 15 हजार रुपये कम थे। उन्होंने रुपये कम होने के बारे में खुशबू और पूनम से पूछा तो दोनों घबरा गईं। उसके बाद से दोनों ने काम पर आना बंद कर दिया। जब उन्होंने दराज चेक किया तो उसके अंदर से सोने की अंगूठी और सोने की बालियां गायब थीं। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें