फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधाः सितंबर में चंडीगढ़ से कोलकाता के लिए फ्लाइट शुरू करेगी जेट एयरवेज

Wed, 25 Jul 2018 09:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जेट एयरवेज विमानन कंपनी सितंबर में कोलकाता के लिए फ्लाइट शुरू करेगी। यह सप्ताह में तीन दिन चलेगी। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी। इसकी बुकिंग शुरू हो गई है। सितंबर से रविवार, सोमवार और बुधवार को इस फ्लाइट का संचालन किया जाएगा।  चंडीगढ़ से कोलकाता जाने और आने में यात्रियों को 2.40 घंटे का समय लगेगा। अब यात्रियों को दिल्ली से कनेक्टिंग फ्लाइट नहीं लेनी पडे़गी। इससे यात्रियों को अब अधिक किराया भी नहीं खर्च करना पडे़गा। 
विज्ञापन


टूर एंड ट्रेवल कंपनी के मालिक केएल बंसल ने बताया कि कोलकाता आने-जाने वाली फ्लाइट की बुकिंग शुरू हो गई है। इससे यात्रियों को राहत मिल जाएगी। कोलकाता से चंडीगढ़ आने वाली फ्लाइट सुबह 10.35 बजे कोलकाता से चलेगी। यह चंडीगढ़ दोपहर 1.15 बजे आएगी। चंडीगढ़ से कोलकाता के लिए यह फ्लाइट दोपहर 1.40 बजे रवाना होगी। यह फ्लाइट दोपहर बाद 4.20 बजे पहुंचेगी।

कोलकाता से चंडीगढ़ आने का किराया 4186 रुपये जबकि चंडीगढ़ से कोलकाता जाने का किराया 3991 रुपये है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट पब्लिक रिलेशन ऑफिसर दीपेश जोशी ने बताया कि यह फ्लाइट्स सप्ताह में तीन दिन चलेगी। 1 अगस्त से इंदौर के लिए भी डायरेक्ट फ्लाइट लोगों की मांग को देखते हुए शुरू की जाएगी। इसकी भी लोग बुकिंग करा सकते हैं। यह छह दिन चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें