फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: जीव मिल्खा सिंह के बेटे हरजय ने जीता आईजीयू टूर्नामेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। भारतीय एथलेटिक लेजेंड जीव मिल्खा सिंह के बेटे हरजय मिल्खा ने आईजीयू आरसरीजीसी जूनियर गोल्फ चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में हरजय ने अपने ही शहर के कृश चावला को कड़ी टक्कर देने के बाद मात दी।
विज्ञापन

यह मुकाबला कोलकाता के रॉयल कोलकाता गोल्फ क्लब में आयोजित किया गया। दोनों युवा खिलाड़ी चंडीगढ़ से हैं और अच्छे दोस्त भी हैं। फाइनल में प्रोफेशनल अंदाज में उतरे हरजय और कृश ने गोल्फ कोर्स पर बेहतरीन खेल दिखाया।
विजेता बनने के बाद हरजय मिल्खा ने कहा कि टूर्नामेंट के लिए उन्होंने लंबी तैयारी की थी। हरजय ने बताया कि मैंने अपने गेम पर पूरा फोकस रखा और हर शॉट को हॉल के पास लेकर जाने की रणनीति अपनाई। कृश ने भी शानदार प्रदर्शन किया लेकिन अंततः मेरी मेहनत रंग लाई। उन्होंने इंडियन गोल्फ यूनियन को धन्यवाद देते हुए भविष्य में ऐसे और टूर्नामेंट की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें