फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: जेईई मेन्सः गणित में परफेक्ट 100, ओवरऑल 99.999 परसेंटाइल के साथ आयुष गंगल बने ट्राइसिटी टॉपर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-27 स्थित भवन विद्यालय के छात्र आयुष गंगल ने जेईई मेन्स (सत्र-1) में रिकॉर्ड अंक हासिल किए हैं। आयुष ने गणित में परफेक्ट 100 और ओवरऑल 99.999 परसेंटाइल के साथ ट्राइसिटी टॉप किया है। इसके बाद मनीमाजरा स्थित गुरुकुल ग्लोबल स्कूल के मयंक ने 99.98 परसेंटाइल हासिल किए। तीसरे नंबर पर वंश गोयल ने 99.9758 परसेंटाइल हासिल किए हैं। एनटीए ने जेईई मेन 2024 परीक्षा 24, 27, 29, 30, 31 जनवरी और 1 फरवरी को आयोजित की थी। परीक्षा दो पालियों- शिफ्ट 1 और शिफ्ट 2 में आयोजित की गई थी। आयुष गंगल ने 99.999 परसेंटाइल के साथ टॉप किया है। उनके गणित में पूरे 100 परसेंटाइल जबकि केमिस्ट्री और फिजिक्स में 99.9 पर्सेंटाइल हैं। आयुष ने बताया कि उन्होंने रोजाना करीब 12 घंटे की पढ़ाई की है और आगे आईआईटी बांबे से कंप्यूटर एप्लीकेशन में दाखिला लेना लक्ष्य है। पिता शिक्षक हैं और मां गृहिणी हैं। उन्हेंने कहा कि उन्होंने श्री चैतन्य फैकल्टी के मार्गदर्शन के अनुसार तैयारी की थी। उन्होंने अभ्यास पर अधिक जोर दिया गया था और एनसीईआरटी पाठ्यक्रम पर पूरा ध्यान केंद्रित किया था। बार-बार प्रश्नों का अभ्यास किया, जिसकी वजह से यह नंबर हासिल किए। कहा कि सबसे बड़ी प्रेरणा अल्बर्ट आइंस्टीन और माता-पिता हैं।
विज्ञापन

बता दें कि राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने परिणाम जारी किए। एनटीए ने घोषणा की है कि इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन में 23 उम्मीदवारों ने परफेक्ट 100 अंक हासिल किए हैं, जिनमें से अधिकतम उम्मीदवार तेलंगाना से हैं। 100% एनटीए स्कोर हासिल करने वाले उम्मीदवारों में से सात तेलंगाना से, दो हरियाणा से, तीन-तीन आंध्र प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र से, दो दिल्ली से और एक-एक गुजरात, कर्नाटक और तमिलनाडु से हैं।

अब्दुल कलाम से ली प्रेरणा, मयंक जैन ने हासिल किए 99.98 परसेंटाइल
मनीमाजरा स्थित गुरुकुल ग्लोबल स्कूल के छात्र मयंक जैन ने जेईई मेन्स (सत्र-1) में 99.98 प्रतिशत परसेंटाइल हासिल किए हैं। उनके गणित में पूर्ण 100 प्रतिशत, फिजिक्स में 99.85 परसेंटाइल और केमिस्ट्री में 99.89 परसेंटाइल हासिल किए हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने नियमित मूल्यांकन, पिछले वर्षों के पेपर हल कर और परीक्षा के दिन तनाव मुक्त रहकर यह उपलब्धि हासिल की है। बताया कि उन्होंने रोजाना करीब 10 घंटे पढ़ाई की। अब आगे वह आईआईटी बांबे से कंप्यूटर एप्लीकेशन में दाखिला लेना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि उनके प्रेरणा के स्रोत माता-पिता और एपीजे अब्दुल कलाम हैं। उनके पिता व्यवसायी और मां गृहिणी हैं।
विज्ञापन


तीसरे नंबर पर रहे वंश गोयल, साथियों के साथ केक काट मनाई खुशी
सेक्टर-37 के स्टेपिंग स्टोन में पढ़ने वाले वंश गोयल ने 99.9758 परसेंटाइल हासिल किए हैं। वह तीसरे नंबर पर रहे हैं। नतीजों की घोषणा के बाद वह अपने सेक्टर-35बी स्थित फिटजी चंडीगढ़ पहुंचे और अपने अन्य साथियों के साथ केक काटा और खुशी मनाई। उन्होंने कहा कि रोजाना करीब 10 घंटे पढ़ाई की और एनसीईआरटी को बार बार रिवाइज किया। साथ ही पिछले वर्षों के पेपरों को हल किया, जिससे उनको काफी मदद मिली। बता दें कि स्टेपिंग स्टोन के ही मेहुल तलवार ने 99.9702, विप्रेश गुप्ता ने 99.80, आदित्य सरोहा ने 99.75, अनहदपाल सिंह ने 99.72 और ऋत्विक सूरी ने 99.65 परसेंटाइल स्कोर किया है।

डीएवी पंचकूला की भावी गोयल ने हासिल किए 99.91 परसेंटाइल
सेक्टर-34 स्थित आकाश इंस्टीट्यूट में पढ़ने वाले मृदुल गर्ग और राघव अग्रवाल ने 99.96 परसेंटाइल हासिल किए हैं। साथ ही डीएवी पंचकूला की छात्रा भावी गोयल ने 99.91, व्योम द्विवेदी ने 99.86, सक्षम छाबड़ा ने 99.82, अंशिता बत्रा ने 99.81, मो. माईज मट्टू ने 99.77 और आदर्श कुमार ने 99.71, पुण्य बिंदलिश 99.76, क्रिश सिंह ने 99.73 परसेंटाइल हासिल किए हैं। वहीं, जश्न मित्तल और व्योम द्विवेदी ने गणित में 100 परसेंटाइल हासिल किए। साथ ही उज्जवल, अर्जुन गुप्ता, और शुभम कपूर ने फिजिक्स में 100 परसेंटाइल हासिल किए।

अनिरुद्ध कांत गर्ग ने हासिल किए 99.999 प्रतिशत परसेंटाइल
सेक्टर-34 स्थित एलन के छात्र अनिरुद्ध कांत गर्ग ने जेईई मेन 2024 में 99.9991524 प्रतिशत परसेंटाइल स्कोर हासिल किया है और पंजाब स्टेट टॉपर बने। अन्य ट्राइसिटी के छात्र कृष ने कुल मिलाकर 99.9966673 प्रतिशत स्कोर किया। इले और धैर्य गोयल ने 99.9973152 प्रतिशत स्कोर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें