फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई एडवांस्ड की परीक्षा आज से, शहर में दो हजार विद्यार्थी होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। जेईई एडवांस्ड की परीक्षा 27 सितंबर को दो पालियों में होगी। चंडीगढ़ व मोहाली के इंडस्ट्रियल एरिया में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यहां लगभग दो हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। विद्यार्थियों को बड़े बटन वाले कपड़े न पहनकर आने की सलाह दी गई है। परीक्षा ऑनलाइन होगी।
विज्ञापन

आईआईटी में प्रवेश के लिए यह परीक्षा आयोजित की जाती है। इस परीक्षा में जेईई मेन में बेहतर रैंक लाने वाले विद्यार्थी भाग लेते हैं। लगभग डेढ़ लाख रैंक तक के विद्यार्थी इसके लिए आवेदन करते हैं, लेकिन इस बार आवेदन कम हुए। छात्रों को पता था कि अधिक रैंक के चलते आईआईटी में नंबर आना आसान नहीं है। परीक्षा का संचालन आईआईटी रोपड़ की ओर से किया जा रहा है। इस संस्थान के दो-दो शिक्षक कंप्यूटर केंद्रों पर रहेंगे जो पूरी परीक्षा की गोपनीयता परखेंगे। पहली पाली सुबह 9 से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक की होगी। छात्रों को केंद्र पर रिपोर्टिंग की जानकारी विद्यार्थियों को मैसेज के जरिए दी गई है ताकि केंद्रों पर भीड़ न लगे।
विज्ञापन

इन निर्देशों का करना होगा पालन
- परीक्षार्थियों को केंद्र पर ही नया मास्क दिया जाएगा।
- परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड, आईडी प्रूफ के साथ सिर्फ पानी की बोतल व हैंड सैनिटाइजर ले जाने की अनुमति होगी।
- विद्यार्थियों को कागज पर अंडरटेकिंग देनी होगी कि वह कोरोना पीड़ित नहीं हैं और न पीड़ित व्यक्ति के संपर्क में आए।
- बड़े बटन वाले कपड़े पहनकर न आएं।
- चेन, अंगूठी, ब्रेसलेट, ईयररिंग्स, पेंडेंट, हेयर पिन, हेयर बैंड और ताबीज भी नहीं पहन सकेंगे।
- परीक्षा केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस व गैजेट्स की अनुमति नहीं होगी।
- परीक्षार्थियों को छह फीट की दूरी बनाकर रखनी होगी।
- सामाजिक दूरी का पालन करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें