फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैकफुट पर सरकार, अध्यापकों के जींस पहनने पर लगी रोक हटी

Mon, 13 Jun 2016 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
jeans - फोटो : getty images
विज्ञापन
हरियाणा के सरकारी स्कूलों में अध्यापकों के जींस पहनने पर प्रतिबंध लगाने के सरकार के आदेश के महज 24 घंटों में ही सरकार बैकफुट पर आ गई और फैसला वापस ले लिया। शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि इसे ठीक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


एक दिन पहले शिक्षा विभाग की ओर से सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले अध्यापकों के जींस पहनने पर रोक लगाने के आदेश दिए गए थे। तत्काल प्रभाव से इस संबंध में सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र भी भेज दिए गए। प्रदेश में पिछले महीनों के दौरान स्कूलों में छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार और कई बार मुख्यालय भी कैजुअल ड्रेस में पहुंचने पर आपत्ति जताए जाने के बाद शिक्षा विभाग ने इस बारे में निर्णय लिया।

विभाग के अनुसार कई अध्यापक लेटेस्ट ट्रेंड की जींस पहनकर विद्यार्थियों को शिक्षा देने पहुंचते हैं। इस संबंध में निदेशक मौलिक शिक्षा की ओर से पत्र जारी कर प्रदेश में शिक्षकों के रोजाना की ड्रेस में जींस पहनने पर प्रतिबंध लगाते हुए फॉर्मल कपड़ों में आने के आदेश दिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें