फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: दड़वा में पीलिया का कहर जारी, शहर जैसी सुविधाएं वादों में सिमटीं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंडीगढ़। रेलवे स्टेशन से सटे गांव दड़वा में पिछले तीन महीने से पीलिया के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। कई घरों में एक-एक कर लोग बीमार पड़ रहे हैं। नगर निगम की टीमें घर-घर जाकर पानी के नमूने ले रही हैं और रिपोर्ट संतोषजनक बता रही हैं लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि जमीनी हकीकत अलग है। उनका आरोप है कि कहीं न कहीं पेयजल लाइन में सीवर का पानी मिल रहा है जिसकी ठोस जांच और स्थायी समाधान की जरूरत है।
सोमवार को भी निगम टीम ने 10 घरों से सैंपल लिए और उन्हें ठीक बताया। इसके बावजूद गांव में डर का माहौल है। लोग पानी उबालकर पीने को मजबूर हैं जबकि कई परिवार बोतलबंद पानी खरीदने में सक्षम नहीं हैं। लोगों का कहना है कि निगम में शामिल होने से पहले शहर जैसी सुविधाओं का वादा किया गया था, पर अब बुनियादी सेवाएं भी भरोसेमंद नहीं रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों ने सीवर लाइन के जाम होने और ओवरफ्लो की समस्या को भी बीमारी के फैलाव से जोड़ा है। उनका कहना है कि सीवर लाइन की समयबद्ध सफाई, पाइपलाइन की लीकेज जांच और संदिग्ध हिस्सों की मरम्मत तुरंत कराई जानी चाहिए। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीमों को घर-घर स्क्रीनिंग और जागरूकता अभियान चलाना चाहिए। वहीं स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार पीलिया के मामलों में साफ पानी, स्वच्छता और समय पर उपचार बेहद जरूरी है ताकि संक्रमण पर काबू पाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें