फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: डीएवी कॉलेज में तीन गुना ज्यादा जुर्माना वसूलने पर विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर 10 के डीएवी कॉलेज में सोमवार को विद्यार्थियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन छात्रों पर देनदारियों के विरोध में किया गया। स्टूडेंट्स फ्रंट के प्रेजिडेंट गुरजोत सिंह, इनसो के अर्जुन सैनी और सनी ने आरोप लगाया कि अटेंडेंस के नाम पर विद्यार्थियों से पिछले साल के मुकाबले लगभग तीन गुना जुर्माना वसूला जा रहा है। इससे विद्यार्थियों को समस्या आ रही है।
विज्ञापन

इससे पहले कॉलेज ने मास्टर कोर्स की 18 प्रतिशत फीस बढ़ाई थी, लेकिन नियमों के मुताबिक यह फीस केवल 9 प्रतिशत बढ़ाई जा सकती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पीयू की गाइडलाइंस के अनुसार फीस लेकर अटेंडेंटस को नहीं बढ़ाया जा सकता। यदि इसका डॉक्यूमेंट या गाइडलाइंस काॅलेज के पास है तो वह विद्यार्थियों को दिखाएं। वाईफाई की समस्या हर साल आती है। पिछले साल भी यह मुद्दा उठा लेकिन सभी अधिकारियों के पुराने के बावजूद भी समस्याओं का हल नहीं किया जाता।
अर्जुन ने आरोप लगाया कि वाईफाई एंड ऑटोमेशन की फीस हर स्टूडेंट्स से करीब 2 हजार रुपए ली जाती है, यह लगभग डेढ़ करोड़ के आसपास बनती है। इतनी फीस कटने के बाद भी कॉलेज उन्हें सुविधा नहीं दे रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि यह फंड कहां प्रयोग हो रहा है। स्पोर्ट्स के नाम पर भी यहां फंड कटता है, लेकिन यहां न तो जिम है और न ही स्पोर्ट्स एक्यूपमेंट्स। उन्होंने मांग की कि जिन विद्यार्थियों ने दबाव में आकर फीस भर दी है, उनकी फीस रिफंड की जाए और विद्यार्थियों के जुर्माने माफ किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें