फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: डेढ़ सौ रुपये छीनने पर की थी जतिंदर की हत्या, दो नेपाली चौकीदार काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-44 में 17 साल के किशोर की गई हत्या महज 150 रुपये के लिए की गई थी। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने 24 घंटे के भीतर नेपाल मूल के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर इस हत्याकांड को सुलझा लिया। हत्यारोपियों की पहचान नेपाल के जिला डांग निवासी बसंत चौधरी (35) और चूड़ामणि कुमार (24) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी यहां बुड़ैल में रहते हैं। पुलिस दोनों से हत्या की बाबत पूछताछ कर रही है।सेक्टर-34 थाने में शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर डीएसपी दलबीर सिंह भिंडर ने बताया कि वीरवार सुबह करीब 6.50 बजे पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-44 के लक्ष्मी नारायण मंदिर के साथ लगते ग्राउंड में एक किशोर बेहोशी की हालत में पड़ा है। मौके पर उनके अलावा एसएचओ-34 बलदेव कुमार, सेक्टर-31 एसएचओ राम रत्न शर्मा, डीसीसी इंचार्ज इंस्पेक्टर जसमिंदर सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे और किशोर को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान जतिंदर के रूप में हुई।
विज्ञापन

मृतक के गले पर निशान पाए गए थे, जिसके बाद सेक्टर-34 थाने में अज्ञात हत्यारों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया। मामले को सुलझाने के लिए एसएसपी कंवरदीप कौर, एसपी सिटी मृदुल के सुपरविजन में डीएसपी साउथ दलबीर सिंह भिंडर ने उक्त दोनों थानों के एसएचओ व डीसीसी के इंस्पेक्टर की टीम को शामिल करते हुए एक संयुक्त टीम बनाई गई। पुलिस टीम ने बुड़ैल व सेक्टर-44 में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो जतिंदर अपने घर जाता और फिर आता हुआ दिखाई दिया। वहीं, एक फुटेज में पुलिस को हाथ में डंडा लिए दो नेपाली युवक भी नजर आए। इसके बाद पुलिस ने दोनों नेपाली युवकों को सेक्टर-51 के पास से धर दबोचा। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया।

शराब के नशे में जतिंदर ने छीने थे पैसे
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह दोनों बुड़ैल में चौकीदारी का काम करते हैं। रात के समय जितने भी ऑटो वहां खड़े होते हैं, उनकी रखवाली के लिए वह प्रत्येक ऑटो चालक से 20 रुपए लेते हैं। वारदात वाली रात जतिंदर शराब के नशे में था और उसने उन दोनों से 150 रुपए छीन लिए। उस वह वह पैसों की गिनती कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने पहले तो उससे मारपीट की। फिर जतिंदर वहां से भागकर सेक्टर-44 के पार्क में पहुंच गया। वह दोनों भी उसके पीछे-पीछे वहां पहुंचे और जतिंदर के गले में डंडों से कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद दोनों मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें