फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सिखों की घटती आबादी पर जत्थेदार गड़गज्ज ने जताई चिंता, तीन बच्चे पैदा करने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
नंगल। श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार और तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने सिख कौम की घटती आबादी पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि सिखों की संख्या में लगातार गिरावट भविष्य में कौम के अस्तित्व और सामाजिक मजबूती के लिए गंभीर चुनौती बन सकती है। जत्थेदार ने सिख समाज से अपील की कि वे इस विषय पर संवेदनशीलता से विचार करें। उन्होंने विशेष रूप से सिख परिवारों से अनुरोध किया कि वे कम से कम तीन या उससे अधिक बच्चे पैदा करने पर ध्यान दें ताकि सिखों की संख्यात्मक शक्ति और सांस्कृतिक विरासत सुरक्षित रह सके।
विज्ञापन

एक सवाल के जवाब में जत्थेदार ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा श्री अकाल तख्त साहिब को भेजी गई शिकायतें फिलहाल विचाराधीन हैं। उन्होंने मीडिया पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि धार्मिक और संवेदनशील मामलों में मीडिया ट्रायल से बचना चाहिए। उन्होंने मीडिया संस्थानों से आग्रह किया कि वे संयम बरतें और केवल तथ्यों के आधार पर ही खबरें साझा करें। ज्ञानी कुलदीप सिंह गडग़ज ने कहा कि सिख समाज की स्थिरता और भविष्य के लिए यह समय गंभीर सोच और सक्रिय प्रयास करने का है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें