फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण: भाजपा सांसद के बयान से पार्टी का किनारा

Mon, 30 Mar 2015 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र सांसद राजकुमार सैनी के जाटों को आरक्षण न देने के बयान से प्रदेश भाजपा ने किनारा कर लिया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि राज्य व केंद्र सरकार जाटों को आरक्षण दिलाने के पक्ष में है।
विज्ञापन


साथ ही जाट आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा एकमत है। सांसद राजकुमार सैनी के बयान पर प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि वह उनका व्यक्तिगत बयान है और लोकतंत्र में सभी को अपनी बात कहने का हक है। बराला ने कहा कि इस मामले में जो भी कानूनी कार्रवाई सरकार को करनी पड़ेगी वह की जाएगी।

सफीदों रोड स्थित एक निजी होटल में सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए बराला ने कहा कि विपक्ष के समय से ही भाजपा जाट आरक्षण के समर्थन में है। प्रदेश में हो रहे शिक्षकों के आंदोलन के सवाल पर बराला ने कहा कि पूर्व की सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी खामियों को जन्म दिया है। इसके सुधार के लिए सरकार चाहे कितना भी बड़ा बदलाव करना हो उसे करेगी और व्यवस्था को सुधारेगी।
विज्ञापन


बराला ने कहा कि बेमौसमी बारिश के चलते किसानों की फसलों को जो नुकसान हुआ है उसका आकलन 31 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा और एक सप्ताह के अंदर ही किसानों की बर्बाद फसल का मुआवजा का भुगतान कर दिया जाएगा। किसानों को मुआवजा देने के साथ-साथ फसल बर्बाद हुई है उनका पिछला बिल माफ किया जाएगा।

अधिकारी सुधर जाएं, वरना अन्य विकल्प अनाएंगे
एक सवाल के जवाब में बराला ने कहा कि जो अधिकारी सरकारी की नीति के अनुसार काम नहीं कर रहें हैं, वे या तो स्वयं को सुधार लें, नहीं तो सरकार के पास दूसरे विकल्प भी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के हित में विशेष योजनाएं बना रही है और अधिकारियों व कर्मचारियों को योजनाओं का जनता तक पहुंचाने के लिए कठोर आदेश दिए हुए हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें