फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट आरक्षण: पर्यटन प्रभावित, इंडस्ट्री भी ठहरी

Tue, 23 Feb 2016 02:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
जाट आरक्षण आंदोलन से पंचकूला की इंडस्ट्री और पर्यटन काफी प्रभावित है। इंडस्ट्री में तैयार होने वाला माल न तो दूसरे राज्यों में जा पा रहा है न ही आ पा रहा है। इतना ही नहीं बिजनेस डील्स के लिए उद्यमियों भी बाहर नहीं जा पा रहे हैं।
विज्ञापन


हरियाणा के रहने वाले पंचकूला के उद्यमी बिजनेस डील्स के लिए बाहर नहीं जा पा रहे हैं। जो यहां से निकलते भी हैं वह कुरुक्षेत्र या अंबाला से वापस आ जाते हैं। इसके साथ ही कालका और शिमला जाने वाले पर्यटक भी स्थिति के सामान्य होने तक कोई मूमेंट नहीं करना चाहते हैं।

पंचकूला के एक उद्यमी के अनुसार इस कारण से करोड़ों का टर्नओवर प्रभावित हो चुका है। पंचकूला में पंद्रह होटल हैं, जिनके रूम खाली पड़े हैं। यहां ज्यादातर पर्यटक और इंडस्ट्रियलिस्ट आते हैं। हरियाणा में हालात खराब होने के कारण सभी रूम खाली ही पड़े हैं।
विज्ञापन


होटल बेलाविस्टा के जीएम अविनाश देशमुख ने कहा कि पिछले सप्ताह होटल के रूम की बुकिंग थी, लेकिन हरियाणा में स्थिति सामान्य न होने के कारण कई विजिटर्स ने अपनी फ्लाइट्स रद्द करवा दीं तो कइयों ने बुकिंग कैंसल करवा दी। पंचकूला में नौ से इंडस्ट्री हैं। जिसमें से ज्यादातर यूनिट्स में मैन्युफैक्चरिंग का काम होता है।

इनके लिए रा मैटेरियल बाहर से आता है। ट्रकों के आवागमन के रुकने के कारण स्थिति खराब हो चुकी है। पंचकूला के उद्यमी और अमरटैक्स के सीएमडी अरुण ग्रोवर ने कहा कि हरियाणा में हालात सामान्य न होने के कारण सभी मूमेंट रुक चुके हैं। जो पार्टी पंचकूला आनी थीं वह आ नहीं सकीं। कई रास्ते में ही रुक गए।

उन्होंने कहा कि जो मैटेरियल पंचकूला से भेजा जाना था वह नहीं जा सका। इसकी वजह से सारी डिलीवरी बाधित हो चुकी है। उन्होंने कहा कि स्थिति सामान्य होने के बाद भी बिजनेस को ठीक होने में समय लगेगा।

हरियाणा चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष विष्णु गोयल ने कहा कि पंचकूला की इंडस्ट्री पर जाट आरक्षण का सीधा प्रभाव हुआ है। बाहर से माल नहीं आ पा रहा है और जो माल पार्टी को भेजा जाना था वह भी नहीं जा पा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें