फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाटों के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिक ने फिर दी आंदोलन की चेतावनी

Wed, 22 Jun 2016 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
यश्‍ापाल मल‌िक, जाट नेता - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने एक बार फिर दी आंदोलन की चेतावनी। दरअसल मलिक ने कहा कि आरक्षण से ज्यादा जाटों ने सम्मान की लड़ाई लड़ी है। जिन लोगों ने समाज के लिए अपनी जान दी है उनकी शहादत को भुलाया नहीं जा सकता है।
विज्ञापन


सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वार्ता के बाद धरने स्थगित किए गए हैं, खत्म नहीं हुए है। यदि उनके साथ इस बार वादाखिलाफी हुई तो धरने फिर शुरू कर दिए जाएंगे। किसी भी कीमत पर उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक मंगलवार को जसिया में आयोजित सम्मान समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जाट संविधान के अनुसार अपना हक मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार जाटों को राज्यों के सीमा बंटवारे में अलग करना चाहती है। अब जाट किसी के बहकावे में नहीं आएंगे। उन्होंने आह्वान किया कि जाट एकजुट हैं और अब एकजुटता के साथ ही लड़ाई लड़ी जाएगी। खुले मंच से उन्होंने सरकार को चेतावनी दी।
विज्ञापन


कहा कि सरकार यह न सोचे कि धरने खत्म करा दिए गए हैं, तो जाट शांत हो गए। सरकार को केवल दो माह का समय दिया गया है। यदि इस अवधि में सरकार ने एक भी वादाखिलाफी की तो जाट आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में 31 अगस्त से पहले भी आंदोलन शुरू किया जा सकता है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें