फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैगोर में जसपाल भट्टी की याद में ह्यूमर फेस्टिवल, देखें शेडयूल

Tue, 01 Mar 2016 10:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के किंग ऑफ कॉमेडी रहे स्व. जसपाल भट्टी के प्रशंसकों के लिए ह्यूमर फेस्टिवल का आयोजन होने जा रहा है। चंडीगढ़ प्रशासन और सविता भट्टी तीन और चार को ह्यूमर फेस्टिवल की तैयारियों में जुटे हैं।
विज्ञापन


जसपाल भट्टी की मौत के बाद पहली बार उनकी याद में कॉमेडी फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश भर से हिंदी, पंजाबी और अंग्रेजी के जाने माने कलाकार हिस्सा लेंगे।

कॉमेडी किंग जसपाल भट्टी की याद में अब तक कोई बड़ा कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया था। तीन मार्च को उनके जन्मदिन पर फेस्टिवल का लोग निशुल्क लुत्फ उठा सकेंगे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार स्थानीय कलाकारों के अलावा फेस्टिवल में देश भर के हास्य कलाकार हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में कॉमेडियन बीएन शर्मा, राणा रणबीर, दीपक राजा, सुरिंदर शर्मा, जसविंदर भल्ला की प्रमुख प्रस्तुति होगी।

जसपाल भट्टी के शिष्य रहे कॉमेडी कलाकार सुनील ग्रोवर भी कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन तीन मार्च को सलाहकार विजय कुमार देव शाम 6.30 बजे करेंगे।  

पेक से इंजीनियरिंग की डिग्री, लेकिन कैरियर कॉमेडी में
जसपाल भट्टी पेशे से इंजीनियर थे। पेक यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (पेक) से भट्टी ने 1978 में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (बीई) की डिग्री हासिल की। लेकिन रंगमंच की तरफ उनके लगाव ने उन्हें कॉमेडियन बना दिया।

दूरदर्शन पर उल्टा-पुल्टा से लेकर फ्लॉप शो जैसे नाटकों ने भट्टी को आम लोगों के दिलों में बिठा दिया। माहौल ठीक है और पॉवर कट जैसी फिल्मों में भी भट्टी का शानदार अभिनय रहा। 2012 में जालंधर से फिल्म प्रमोशन कर लौट रहे भट्टी की सड़क हादसे में मौत हो गई थी।

टैगोर थिएटर में दो दिन प्रोग्राम
भट्टी के जन्मदिन को खास बनाने के लिए उनकी पत्नी सविता भट्टी और बेटा जसराज चंडीगढ़ प्रशासन के सहयोग से टैगोर थिएटर में 3 और 4 मार्च को ह्यूमर फेस्टिवल का आयोजन करने जा रहे हैं। सविता ने कहा कि भट्टी की याद में अब हर साल इस तरह का आयोजन करने की योजना है।
उन्होंने बताया कि प्रशासन ने पहली बार भट्टी की याद में फेस्टिवल आयोजित करने के लिए मदद देने का आश्वासन दिया। दो दिन तक शाम 6.30 बजे टैगोर थिएटर में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन


3 मार्च का शेड्यूल
- पंजाबी एक्टर और कॉमेडियन राणा रणबीर की परफार्म करेंगे।
- आर्टिस्ट अमित टंडन
- लाफ्टर चैलेंज से मशहूर हुए दीपक राजा
- हास्य कलाकार सुमेध शिंदे दर्शकों का मनोरंजन करेंगे

4 मार्च का शेड्यूल
- पंजाबी सिनेमा के मशहूर कॉमेडियन जसविंदर भल्ला और उनकेसाथ बाल मुकंद शर्मा की प्रस्तुति
- हास्य कवि सुरिंदर शर्मा की प्रस्तुति
- एक्टर और डायरेक्टर रुपेश टिल्लू
- कॉमेडियन दीपक राजा
- आर्टिस्ट अमित टंडन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें