फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: अभिनय, गायन और नृत्य के माध्यम से रवींद्रनाथ टैगोर को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-35 के बंग भवन में रवींद्रनाथ टैगोर की 163वीं जन्मतिथि पर म्यूजिकल नाइट का आयोजन किया गया। ट्राइसिटी कल्चर संगठन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्वामी भितिहरानंद ने शिकरत की। कवि गुरू रवींद्रनाथ टैगोर की याद में कलाकारों ने अपने अभिनय, गायन और नृत्य के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


कार्यक्रम में रवींद्रनाथ टैगोर की मशहूर कविता अभिसार पर नाटक का मंचन किया गया। इस मंच में सम्राट अशोक द्वारा पूजनीय बौद्ध भिक्षुक की कहानी को नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। नाटक में सुभाष प्रियदर्शनी ने बरबदत्ता, ऋतुपर्णा दास ने उपोगुप्त, शुभदीप गांगुली ने राजा की भूमिका निभाई। इसके साथ भास्वती, मादुर्या तरफदार, स्नेहा मजूमदार, देबरिया, सेनगुप्ता, अंशिका, स्वस्ति और अभिनन्दिनी ने नृत्य से कर समा बांध दिया। कार्यक्रम में गायक दीपांकर दास, संचित, डॉ. सुभाष शर्मा, सुप्रिया सेन ने टैगोर का गायन पेश किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें