सीएम बादल के खिलाफ चुनाव लड़ सकते हैं जरनैल सिंह
- फोटो : File Photo
आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ पंजाब चुनाव में अपना उम्मीदवार चुन लिया है। चर्चा है कि आप की ओर से दिल्ली के आप विधायक जरनैल सिंह प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ चुनाव लड़ सकते हैं।
चंडीगढ़ में आप नेताओं से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि जरनैल सिंह, बादल के खिलाफ पंजाब विस चुनाव लड़ने जा रहे हैं और मंगलवार को केजरीवाल इसकी विधिवत घोषणा करेंगे।