फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल का बड़ा एलान, सीएम बादल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे जरनैल सिंह

Thu, 29 Dec 2016 09:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सीएम बादल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे जरनैल सिंह
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली से आप के विधायक और पंजाब के सह प्रभारी जरनैल सिंह को लंबी विधानसभा क्षेत्र से आप का उम्मीदवार घोषित कर दिया है। केजरीवाल ने यह घोषणा बुधवार को लंबी के गांव कोलियांवाली में आयोजित पार्टी की रैली के दौरान की।
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि ऐसे में अब आगामी विधानसभा चुनाव में लंबी से मुख्यमंत्री बादल को चुनाव मैदान में जरनैल सिंह टक्कर देंगे। इससे यह मुकाबला दिलचस्प होने के आसार बन गए हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लोग इस बार बादल नहीं बदलाव चाहते हैं, क्योंकि शिअद-भाजपा गठबंधन सरकार के कार्यकाल में उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल और कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिहं मजीठिया ने राज्य की जनता को खूब लूटा। इसलिए इस बार लोग इस सरकार को चलता कर ही दम लेंगे। 

केजरीवाल ने कहा कि शिअद और कांग्रेस दोनों ही दल अंदर खाते मिले हुए हैं। दोनों पार्टियों के कार्यकाल में नशे का कारोबार फलता फूलता गया है। इस बार जो भी मतदाता इन पार्टियों के पक्ष में मतदान करेगा, समझो उस मतदाता ने नशे को अपना वोट दे दिया है। केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस और शिअद जानबूझकर मुख्य सीटों पर एक-दूसरे के खिलाफ कमजोर प्रत्याशी खड़ा करते हैं। बीते चुनाव में पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जानबूझकर उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल के खिलाफ कमजोर प्रत्याशी खड़ा किया था। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कैप्टन को लंबी, जलालाबाद या मजीठा सीटों से चुनाव लड़ने की चुनौती

जरनैल सिंह लंबी से आप के उम्मीदवार घोषित
वहीं इस बार आम आदमी पार्टी ने सांसद भगवंत मान को चुनाव मैदान में सुखबीर बादल के सामने उतार दिया है। इससे सुखबीर बादल की भी रातों की नींद उड़ गई है। केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी सत्ता प्राप्त करने के लिए नहीं, बल्कि पंजाब को इन दलों की लूट से बचाने के लिए सियासत में आई है। रैली में लंबी से आप प्रत्याशी विधायक जरनैल सिंह, पंजाब प्रभारी संजय सिंह, सांसद भगवंत मान, पंजाब महिला मोर्चा अध्यक्ष बलजिंदर कौर, सांसद प्रो. साधू सिंह समेत बड़ी गिनती में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

गौरतलब है कि आप यह रैली कोलियांवाली के खेल स्टेडियम में करना चाहती थी। मगर प्रशासन की ओर से इसकी मंजूरी न दिए जाने के चलते यह रैली गांव के पार्टी कार्यकर्ता महल सिंह के चार एकड़ के खेत में टैंट लगाकर की गई। आप कार्यकर्ता महल सिंह ने रैली के लिए अपनी खेतों में खड़ी फसल तक की परवाह नहीं की और उस पर टैंट लगाने के एवज में पार्टी से मुआवजा राशि लेने को भी मना कर दिया। 

कैप्टन को लंबी, जलालाबाद या मजीठा सीटों से चुनाव लड़ने की चुनौती
प्रेसवार्ता के दौरान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सांसद मान के जलालाबाद से चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद से सुखबीर बादल हार के डर से घबरा गए हैं। इसलिए उन्होंने अब तक प्रत्यक्ष तौर पर जलालाबाद से चुनाव लड़ने की घोषणा नहीं की है। उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह को चुनौती दी कि वे लंबी, जलालाबाद या मजीठा जैसी सीटों से चुनाव लड़कर दिखाएं। अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो इसकी एक ही वजह है कि वह शिअद के साथ मिले हुए हैं और जानबूझकर इन सीटों से चुनाव नहीं लड़ना चाहते। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें