जापान के व्यंजन में सबसे खास है सुशी चावल, जिन्हें वेजीटेबल, सी फूड और फलों के साथ भी परोसा जा सकता है। होटल ताज में ‘जापानी फूड फेस्टिवल सुशी एंड टॉपानयॉकी’ शुरू हुआ है।
होटल के जीएम सुरेंद्र सिंह ने कहा कि चंडीगढ़ में यू तो कई जगह आपको जापानी फूड मिल जाएगा, लेकिन शहर में इसे लेकर जागरूकता कम है।
साथ ही अभी तक यहां यह खाना सिर्फ नॉन वेज में ही मिलता है, लेकिन उनकी कोशिश है कि यह वेज में भी उपलब्ध हो। सुरेंद्र ने बताया कि इस फेस्टिवल में लोगों को सुशी राइस के साथ अन्य सब्जियों और फल का मिश्रण मिलेगा।
साथ ही टॉपानयॉकी क्यूजीन में आइरन प्लेट पर बनी ग्रिल्ड फूड, जिसमें मीट, सी फूड, चावल, अंडे और वेजीटेबल से डिश तैयार की जाती है उपलब्ध हो सकेगी।
दिल्ली से बुलाए स्पेशल शेफ
होटल ताज के जीएम ने बताया की जापानी फूड में असली स्वाद भरने के लिए दिल्ली से स्पेशल शेफ अनूप को बुलाया गया है। वह जापानी डिश बनाने में माहिर हैं। अनूप ने बताया कि वह दो साल से जापानी फूड को देश के अलग-अलग कोने में पहुंचा चुके हैं और हर जगह लोग इसे पसंद करते हैं।
पौष्टिक होने के साथ है लो फैट
अनूप ने बताया कि जापानी फूड बहुत ही पौष्टिक होता है। साथ ही इसमें कम फैट में ज्यादा प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट के साथ विटामिन और मिनरल होते हैं। उन्होंने बताया कि वह शहरवासियों केलिए वह कुछ नया लेकर आए हैं। इसमें सुशी को सब्जियों के साथ रैप करके पेश करेंगे।
साथ ही नॉन वेज में फ्रेश सोलमन और प्रॉन्स पेश किए जाएंगे। इसमें सुशी को बेटर नाम के एक जापानी फूल में फ्राइड करके रैप किया जाता है। अनूप ने बताया कि जापानी खाने को बनाने के लिए सभी मसाले और सामान जापान से ही मंगवाया गया है।
27 तक चलेगा फेस्टिवल
यह फेस्टिवल 18 से 27 अप्रैल तक चलेगा। इसमें आप लंच और डिनर में जापानी फूड का मजा ले सकते हैं। आप चाहे तो जापानी फूड के साथ चाइनीज फूड भी ऑर्डर कर सकते हैं। इसमें प्रति व्यक्ति प्लेट की लागत 800 से 900 रुपये रखी गई है।