फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानकीदास हत्याकांड : तीन गवाह पेश नहीं, पांच-पांच हजार के जमानती वारंट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएसपी समेत तीन गवाहों की गैरहाजिरी पर अदालत सख्त, 21 नवंबर को पेश होने के आदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। सेक्टर-11 के श्रीकुमार कैमिस्ट के कैशियर जानकीदास हत्याकांड में बुधवार को जिला अदालत में सुनवाई हुई। अभियोजन पक्ष के तीन गवाह समन जारी होने के बावजूद अदालत में पेश नहीं हुए। इस पर न्यायाधीश रमन गोकलानेय की अदालत ने सख्ती दिखाते हुए तीनों के खिलाफ पांच-पांच हजार रुपये के जमानती वारंट जारी करने के आदेश दिए हैं।
अदालत ने संबंधित थाना प्रभारियों (एसएचओ) को वारंट तामील करवाने के निर्देश भी दिए हैं। सुनवाई के दौरान डीएसपी लक्षय पांडेय, डॉ. सचिन कुमार और हिमांशु अदालत में उपस्थित नहीं हुए। अदालत ने आदेश दिया कि तीनों गवाह 21 नवंबर को पेश हों। इसके लिए प्रत्येक गवाह को पांच हजार रुपये का निजी मुचलका और इतनी ही राशि का एक जमानती देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ आरोपी अलग-अलग जेलों में बंद
यह मामला एफआईआर नंबर 77, दिनांक 13 जून 2026 से संबंधित है। इसमें सन्नी मेहरा, आर्यन शर्मा, अमित कुमार, रोहित कुमार, रामू, आकाश कुमार, गुरमीत सिंह, सचिन सिल्वेस्टर और धर्मिंदर सिंह आरोपी हैं। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपी फिलहाल अलग-अलग जेलों में बंद हैं। बुधवार को तीन गवाहों के पेश नहीं होने के कारण उनकी गवाही दर्ज नहीं हो सकी। अदालत ने वारंट जारी कर उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अब मामले की अगली सुनवाई 21 नवंबर को होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें