फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां जन्माष्टमी पर लाखों के परिधान पहनेंगे कान्हा

Sun, 10 Aug 2014 02:18 PM IST
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सेक्टर-20 के श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में भव्य आयोजन होगा। पहली बार राधा माधव के लिए रत्नजड़ित ब्रज शैली के परिधान तैयार कराए जा रहे हैं। भगवान के लिए यह परिधान वृंदावन में तैयार कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन


इस पर करीब एक लाख 27 हजार रुपये खर्च होंगे। इस अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा। जन्माष्टमी के दिन प्रभात फेरी, हरिनाम संकीर्तन होगा। 19 अगस्त को नंदोत्सव का भंडारा होगा। दो सितंबर को श्रीराधा अष्टमी का आयोजन होगा।

चलने वाली मूर्तियों द्वारा सद्शिक्षा प्रदर्शनी

जन्माष्टमी के अवसर पर 17, 18 और 19 अगस्त को शाम साढ़े सात बजे से रात 10.30 बजे तक श्री चैतन्य महाप्रभु, श्री कृष्ण की लीलाओं की बिजली से चलने वाली मूर्तियों द्वारा सद्शिक्षा प्रदर्शनी आयोजित होगी। चैतन्य गौड़ीय मठ में 18 अगस्त को जन्माष्टमी मनाई जाएगी। इसकी तैयारियां शुरू हैं। इसके लिए भव्य तोरण द्वार सजाए जा रहे हैं।

लंबी लाइन और गर्मी से मिलेगी निजात

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर श्री चैतन्य गौड़ीय मठ सेक्टर-20 में डेढ़ लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। लंबी लाइन और इंतजार में गर्मी और उमस से भक्तों को परेशानी न हो इसके लिए मठ प्रबंधन इस बार विशेष प्रबंध किए है।

मठ प्रबंधन ने पहली बार भक्तों को गर्मी से बचाने के लिए शॉवर फैंस लगाने का फैसला लिया है। भक्त इस पंखों से गुलाब जल युक्त पानी की फुहार के साथ ठंडी हवा का आनंद ले सकेंगे।

इस्कॉन मंदिर में होने वाले कार्यक्रम

सेक्टर-36 स्थित हरे कृष्ण धाम (इस्कॉन) मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन भव्य तरीके से होगा। इस्कॉन के प्रवक्ता अकिंचन प्रियदास ने बताया तीन अगस्त को कलरिंग, ड्राइंग और क्विज होगी।

16 अगस्त को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन होगा और 17 अगस्त को विशेष नृत्य नाटिकाएं होंगी। उन्होंने बताया इन सभी कार्यक्रमों में स्कूल के विद्यार्थी भाग लेंगे। 18 अगस्त को सुबह से भी भक्तों की भीड़ होगी।

उन्होंने बताया रात में 108 दीप दान के अलावा 108 कलश अभिषेक होगा। उस दिन मंगल आरती के अलावा तुलसी आरती, नगर संकीर्तन, गुरु पूजा, शृंगार आरती, अविरल भजन, कीर्तन और प्रवचन होगा।
विज्ञापन

सात अगस्त से झूलन यात्रा

मठ के प्रवक्ता जय प्रकाश गुप्ता ने बताया सात अगस्त से 10 अगस्त तक मठ में श्री राधा माधव की झूलन यात्रा होगी। यह प्रतिदिन शाम सात बजे से रात दस बजे तक चलेगा। 18 अगस्त को श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन होगा।

इस अवसर पर उस दिस सुबह प्रभात फेरी निकाली जाएगी। सुबह नौ बजे से रात 12 बजे तक श्रीमद्भागवत के दशम स्कंद का पाठ और हरिनाम संकीर्तन होगा। प्रकट कालीय अभिषेक रात 12 बजे होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें