फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में जम्मू निवासी दंपति की मौत

Sun, 29 Nov 2015 05:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गढ़दीवाला,होशियारपुर(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
बस और कार की टक्कर में कार सवार जम्मू निवासी दंपति की मौत, हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त। मामला पंजाब के गढ़दीवाला (होशियारपुर) का है।
विज्ञापन


गांव माछीयां में गोल्डन रिसोर्ट के पास रविवार सुबह एक कार और बस की टक्कर में कार सवार दंपति की मौत हो गई। घटना के बाद बस का ड्राइवर व कंडक्टर मौके से फरार हो गए। बस यात्री सुरक्षित हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर पुलिस में एएसआई संजय कुमार अपनी पत्नी राणो भट्ट के साथ चंडीगढ़ अपने साले के पास अपनी बेटी का दाखिला करवाने कार से जा रहे थे।
विज्ञापन


सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह गांव माछीयां में गोल्डन रिसोर्ट के पास पहुंचे तो सामने से आ रही एक निजी कंपनी की बस (पीबी07एएस 1679) के साथ उनकी कार (जेके 02एयू 0327) की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


संजय और राणो की मौके पर ही मौत हो गई। शवों को बड़ी मुश्किल से कार से निकाला गया। घटना के बाद बस का ड्राइवर और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार बस में 10-15 सवारियां बैठी हुई थी, जिनमें से किसी को चोट नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें