फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pathankot News: भरोली स्टेशन पर जम्मू मेल की पावर सप्लाई हुई बाधित, ढाई घंटे बाद की गई रवाना

Mon, 03 Oct 2022 01:00 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)

सार

मौके पर मौजूद रेलवे अधिकारी ने बताया कि जम्मू मेल एक्सप्रेस जैसे ही भरोली जंक्शन को पार करने लगी तो उसकी पावर फेल हो गई। ड्राइवर ने ट्रेन को चलाने की बड़ी कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो पाया। इसके बाद अर्चना सुपरफास्ट ट्रेन को भी भरोली जंक्शन पर ही रोकना पड़ा।
विज्ञापन
स्टेशन के पास खड़ी ट्रेनें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटड़ा से चल कर दिल्ली जाने वाली जम्मू मेल एक्सप्रेस की भरोली जंक्शन स्टेशन पर देर शाम पावर फेल हो गई। इस कारण जम्मूतवी-पठानकोट रेल सेक्शन ब्लाक हो गया। ट्रेनें लेट होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। भरोली रेलवे स्टेशन पर लगभग ढाई घंटे तक यात्री ट्रेन चलने का इंतजार करते रहे। 

विज्ञापन


जम्मू मेल की पावर फेल होने के कारण अर्चना एक्सप्रेस को भी भरोली स्टेशन पर ही खड़ा करना पड़ा। इसके अलावा पूजा सुपरफास्ट को भरोली जंक्शन के आउटडोर पर खडा करना पड़ा। जबकि, हेमकुंट एक्सप्रेस को माधोपुर, राजधानी को कठुआ और सियालदाह एक्सप्रेस को अन्य स्टेशनों पर रोकना पड़ा। पावर फेल होने की सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची और पावर ठीक करने लगी लगी। हालांकि ट्रेन को ढाई घंटे बाद गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया। 

अर्चना सुपरफास्ट ट्रेन को भी भरोली जंक्शन पर रोका
मौके पर मौजूद रेलवे अधिकारी ने बताया कि जम्मू मेल एक्सप्रेस जैसे ही भरोली जंक्शन को पार करने लगी तो उसकी पावर फेल हो गई। ड्राइवर ने ट्रेन को चलाने की बड़ी कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो पाया। इसके बाद अर्चना सुपरफास्ट ट्रेन को भी भरोली जंक्शन पर ही रोकना पड़ा। इसके पीछे चल रही पूजा सुपरफास्ट, हेमकुंट एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों को अन्य स्टेशनों पर रोकना पड़ा। 
विज्ञापन


बाद में पठानकोट से दूसरी पावर मंगवाकर ट्रेन को गंतव्य की ओर भेजना पड़ा। इसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बता दें कि इससे पहले इसी साल 18 अप्रैल को जालंधर-पठानकोट रेल सेक्शन के बीच राजधानी ट्रेन के आगे जानवर आने के बाद पावर की बैटरी टूट गई थी। इस कारण करीब साढ़े चार घंटा जालंधर-पठानकोट रेल सेक्शन पर ट्रेनों का आवागमन ठप हो गया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें