मनीमाजरा। लॉकडाउन 3.0 की शुरुआत में शहर से कर्फ्यू हटते ही सोमवार को पंचकूला से चंडीगढ़ आने के लिए मनीमाजरा बॉर्डर पर सुबह से ही जाम की स्थिति बनी रही। हालांकि चंडीगढ़ पुलिस ने लोगों को संयम रखने और अपनी जांच करवाने के लिए कहा। इसके बाद पुलिस ने पंचकूला से आ रहे लोगों की स्क्रीनिंग की।
यही नहीं पुलिस ने बिना कारण से चंडीगढ़ आने वालों लोगों को बॉर्डर पर ही रोका। वहीं इस दौरान पुलिस स्क्रीनिंग में जिन लोगों का तापमान अधिक था, उन्हें वापस पंचकूला भेजकर अस्पताल जाने की सलाह भी दी। इस प्रकार शाम 5 बजे के बाद भी पंचकूला को वापस जाने वाले वाहनों के कारण बॉर्डर पर जाम की स्थिति बनी रही। आलम यह था पंचकूला जाने वाले वाहन की लाइन मनीमाजरा हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट तक पहुंच गई थी। इसके बाद पुलिस ने लोगों की स्क्रीनिंग कर उन्हें पंचकूला में जाने दिया।