फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई ने जायदाद के लिए बहनों का सिर फोड़ा

Thu, 06 Nov 2014 10:31 PM IST
अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
जायदाद के लालच में एक भाई ने दो बहनों का सिर फोड़ दिया। दोनों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घायल सत्या पत्नी कुलदीप और कमलेश पत्नी मनजीत ने बताया कि भार्गव कैंप में उनकी मां का पुश्तैनी मकान है।
विज्ञापन


इसपर उनके भाई सुरजीत और भाभी काजल ने कब्जा किया हुआ है। वे इसका विरोध कर रही हैं।

इसी विवाद को लेकर उनके भाई सुरजीत, भाभी काजल ने लोहे की रॉड और तेजधार हथियारों से उन दोनों पर हमलाकर उन्हें घायल कर दिया। दोनों बहनों के सिर और मुंह पर गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन


इलाके के लोगों ने घायल हुई दोनों महिलाओं को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। इस संबंध में थाना भार्गव कैंप की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें