फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी जाकिर मूसा के भाई रफीक भट्ट की हालत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Tue, 16 Oct 2018 06:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

जालंधर के सीटी इंस्टीट्यूट के हॉस्टल से पकड़े गए कश्मीरी आतंकवादियों में शामिल रफीक भट्ट की हालत पुलिस कस्टडी में बिगड़ गई। उसे 100 डिग्री बुखार है। रफीक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उसकी जांच की जा रही है। 

विज्ञापन


थाना सदर के एसएचओ इंस्पेक्टर विमल कांत ने बताया कि अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद रफीक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल रफीक को कैदी वार्ड में रखा गया है। वहीं अस्पताल के आस-पास काफी सिक्योरिटी सख्त कर दी गई है। बता दें कि रफीक भट्ट जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी जाकिर मूसा का भाई है।

सूत्रों के मुताबिक आतंकवादी रफीक भट्ट सोमवार से ही लगातार शरीर टूटने की बात कह रहा था। मंगलवार को पहले चिकित्सक को सीआईए स्टाफ बुलाया गया। पता चला कि रफीक भट्ट को 100 डिग्री बुखार है। चूंकि इन दिनों डेंगू के अलावा वायरल फीवर काफी तेजी से चल रहा है, जिस कारण चिकित्सकों ने रफीक को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाने की सलाह दी। एडीसीपी सिटी परमिंदर सिंह भंडाल का कहना है कि पुलिस की तरफ से सिविल अस्पताल में सिक्योरिटी सख्त कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें