फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पवन बंसल को मनाने पहुंचे जयराम रमेश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन कुमार बंसल को मनाने एआईसीसी महासचिव जयराम रमेश सेक्टर-28 स्थित बंसल के आवास पर पहुंचे। उनके साथ चंडीगढ़ कांग्रेस के को-ऑर्डिनेटर विवेक बंसल और राहुल गांधी ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश गर्ग भी उपस्थित रहे। जयराम रमेश पूर्व केंद्रीय मंत्री के आवास पर एक घंटा तक रुके।
विज्ञापन


बता दें कि जब से मनीष तिवारी को चंडीगढ़ लोकसभा सीट का उम्मीदवार बनाया गया, तब से बंसल नाराज चल रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार जयराम रमेश के सामने बंसल ने अपना पक्ष रखा। बंसल ने कहा कि उनका टिकट गलत तरीके से काटा गया है जबकि इसका आधार फर्जी सर्वे को बताया जा रहा है। यदि पार्टी को टिकट नहीं देना था तो पहले बता देना चाहिए था। रविवार को सेक्टर-27 के रामलीला ग्राउंड में कांग्रेस की जनसभा है। इसमें प्रियंका गांधी वाड्रा संबोधित करेंगी। बंसल को मनाने के लिए चंडीगढ़ कांग्रेस के प्रभारी और एआईसीसी महासचिव राजीव शुक्ला भी पहुंचे चुके हैं। यही नहीं, इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार मनीष तिवारी ने भी फोन किया और उनके पास भी गए लेकिन बात नहीं बनी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें