फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर विमान कंपनियों ने बढ़ाया जयपुर की फ्लाइट का किराया, ये हैं नए टिकट रेट

Tue, 21 Mar 2017 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
इंडिगो फ्लाइट
विज्ञापन
इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 26 मार्च से शुरू होने वाली दो फ्लाइटों का किराया विमानन कंपनियों ने बढ़ा दिया गया है। किराए मे जेट एयरवेज ने 13 सौ और इंडिगो ने एक हजार रुपये की बढ़ोत्तरी की है। शहर के डायरेक्ट कनेक्टिविटी की बुकिंग की बढ़ती मांग को देखते हुए विमान कंपनियों ने टिकट महंगा कर दिया है।
विज्ञापन


जेट एयरवेज की फ्लाइट से जयपुर जाने के लिए अब 4500 रुपये किराया देना पड़ेगा, जबकि पहले कंपनी ने 32 सौ रुपये तय किया था।इसी तरह इंडिगो ने 2000 रुपये से बढ़ाकर तीन हजार रुपये कर दिया है। इंडिगो के स्टेशन मैनेजर वरून सेंगर ने बताया कि फ्लाइट की बुकिंग 60 फीसदी हो चुकी है। उल्लेखनीय है कि जेट एयरवेज और इंडिगो 26 मार्च स जयपुर के लिए चंडीगढ़ से डायरेक्ट फ्लाइट शुरू कर रही हैं।

इंडिगो की जयपुर के लिए डायरेक्ट फ्लाइट सुबह 10.40 बजे है। वह 11.30 बजे जयपुर पहुंचेगी। इस फ्लाइट से पहुंचने में 50 मिनट का समय लगेगा। वहीं जयपुर से विमान 12.30 बजे रवाना होगा और चंडीगढ़ 1.30 बजे पहुंचेगा।  वहीं, जेट एयरवेज की फ्लाइट जयपुर से दोपहर बाद 2.30 बजे चलेगी और 3.30 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। चंडीगढ़ से जयुपर के लिए  शाम को 4.10 बजे चलेगी और 5.40 बजे जयपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें