फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाटों का जेल भरो आंदोलन शुरू, 179 लोगों ने दी गिरफ्तारी

Mon, 02 May 2016 06:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
जाट आंदोलन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रोहतक/जींद। प्रदेश में जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान उपद्रव फैलाने के आरोप में गिरफ्तार लोगों की रिहाई और मृतकों को मुआवजा देने की मांग को लेकर रविवार को रोहतक और जींद में जाट संगठनों की अगुवाई में जाट युवाओं ने गिरफ्तारी दी।
विज्ञापन


जाट संगठनों की ओर से जेल भरो आंदोलन की घोषणा के मद्देनजर दोनों जिलों में पुलिस और अर्द्ध सैनिक बलों का भारी जाब्ता तैनात रहा। रोहतक में 100 और जींद में 79 लोगों ने गिरफ्तारी दी। उधर चरखी दादरी में सर्वखाप व सर्वजातीय महापंचायत में एक जून से उग्र आंदोलन करने का निर्णय किया गया। कम गिरफ्तारी के पीछे जाट नेताओं ने सोनीपत, चरखीदादरी, जींद सहित कई अन्य जगहों पर खाप और जाट संगठनों की बैठकें और पंचायतें  होने और, लेखपा, नीट व पटवारी परीक्षा को मुख्य कारण माना। गिरफ्तारी का सिलसिला आगामा दिनों में भी जारी रहेगा। प्रदेश के अन्य किसी जिले में गिरफ्तारी नहीं दी गई, लेकिन प्रशासन अलर्ट रहा।

रोहतक में युवा जाट एकता मंच के आह्वान पर जाट भवन के सामने कई महिलाओं समेत 100 से अधिक लोगों ने गिरफ्तारी दी। एसपी शशांक आनंद ने कहा कि जाट भवन से करीब 100 लोगों को बसों में बैठाकर पुलिस राजीव गांधी स्टेडियम ले गई। स्टेडियम में गिरफ्तार करने की कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई, तो सभी ने गिरफ्तारी देने से मना कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने सभी को बसों से उनके घर-घर ले जाकर छोड़ दिया। हालांकि युवा जाट एकता मंच ने पुलिस की इस बात से इनकार किया है। मंच का कहना है कि केवल महिलाओं को छोड़ा गया है।  युवा जाट एकता मंच के पदाधिकारियों ने हर रोज जाट भवन के सामने से गिरफ्तारियां देने का एलान किया है। जींद में आधिकारिक रूप से 79 लोगों ने गिरफ्तारी दी, जिन्हें मौके पर ही ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने रिहा कर दिया।

परीक्षाओं के कारण कम जुटी भीड़
गिरफ्तारी के लिए कम भीड़ जुटने के पीछे जाट नेताओं ने कहा कि पटवारी, लेखपाल व नीट परीक्षा के कारण युवाओं की मौजूदगी कम रही, लेकिन सोमवार से रोजाना गिरफ्तारी देंगे।

एकजुटता की कमी खली
युवा जाट एकता मंच के साथ ही खापों ने जेल भरो आंदोलन की घोषणा की थी, लेकिन खाप प्रतिनिधियों की मौजूदगी नगण्य रही। उधर चरखीदादरी में अंतराराज्यीय सर्वखाप और सर्वजातीय महापंचायत बुलाई गई। वहां एक जून से आंदोलन का करने का निर्णय किया गया। उधर सोनीपत और जींद में भी खापों की पंचायतें हुई। ऐसे में जेल भरो आंदोलन को लेकर एकजुटता का अभाव खला।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें