फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व दिग्गज नेता का बड़ा ऐलान, 'आप' की बांछें खिली

Wed, 07 Sep 2016 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
जगमीत बराड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब में लगातार मुश्किलों में घिर रही आम आदमी पार्टी के लिए बड़ी खुशखबरी है। कांग्रेस के पूर्व दिग्गज नेता ने पार्टी को समर्थन दे दिया है। कांग्रेस से निष्कासित पूर्व सांसद जगमीत सिंह बराड़ ने बिना शर्त आप को बाहरी सपोर्ट करने का ऐलान कर दिया है। 
विज्ञापन


चंडीगढ़ में संजय सिंह और सांसद भगवंत मान की अगुवाई में उन्होंने पार्टी को बाहर से समर्थन देने का ऐलान किया। हालांकि पहले चर्चा थी कि बराड़ 11 सितंबर को आप में शामिल होंगे। उसके बाद छोटेपुर और पूर्व मंत्री संदीप के सेक्स कांड के बाद बराड़ ने आप ज्वाइन न करने का प्लान बनाया। प्रैस वार्ता में बराड़ ने कहा कि वह आप में शामिल नहीं होंगे, वह उन्हें बाहर से समर्थन देंगे। 

 
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी को बिना शर्त समर्थन

पूर्व सांसद जगमीत बराड़ - फोटो : file
आम आदमी पार्टी के पंजाब के पूर्व कन्वीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर को पद से हटाने के बाद बैकफुट पर आई आम आदमी पार्टी के लिए ये अच्छी खबर है। पत्रकारों से बातचीत में बराड़ ने कहा कि वे आम आदमी पार्टी में बिना शर्त जाने को तैयार हैं। 

जगमीत बराड़ ने कहा कि उसने अभी आम आदमी पार्टी ज्वाइन नहीं की है। वे देखेंगे आम आदमी पार्टी के लोग पंजाब में अच्छा कार्य कर रहे हैं तब उन्हें ज्वाइन करेंगे। यदि पार्टी ज्वाइन नहीं भी करते तो आम आदमी पार्टी की वो पंजाब में मदद करेंगे। जब उनसे पूछा गया कि क्या अपनी पार्टी बनाएंगे तो बराड़ ने जवाब दिया ऐसा काम कभी नहीं करेंगे, अलग पार्टी बनाते हैं तो अकाली-कांग्रेस को फायदा होता है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें