फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों के साथ फुटबॉल मैच खेलने जा रहे आईटीआई के छात्र की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। दोस्तों संग फुटबॉल मैच खेलने जा रहे आईटीआई के एक छात्र की करंट लगने से मौत हो गई। हादसा सेक्टर-56 स्थित टीन कालोनी के पिछली तरफ मुख्य सड़क के पास हुआ। परिजनों का आरोप है कि स्ट्रीट लाइट की पोल से नंगे तार निकले हुए हैं। सड़क पार करते समय बेटा इनकी चपेट में आ गया और करंट लगने से उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान स्थानीय निवासी मनदीप सिंह (20) के रूप में हुई है। पलसोरा चौकी पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हादसा बीती रविवार शाम करीब 6 बजे का है। मनदीप के पिता महेंद्र सिंह ने बताया कि वह सेक्टर-56 स्थित मकान नंबर-2703 में परिवार समेत रहते हैं और पंजाब अनुसूचित जाति भूमि विकास विभाग में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को मनदीप अपने तीन दोस्तों के साथ मलोया में फुटबॉल मैच खेलने जा रहा था। आरोप है कि सेक्टर-56 स्थित टीन कालोनी के पिछली तरफ मुख्य सड़क को पार करते समय मनदीप स्ट्रीट लाइट के पोल से निकले नंगे तारों की चपेट में आ गया और करंट लगने से झुलसकर जमीन में गिर पड़ा। वह काफी देर तक बेहोश रहा। इसके बाद दोस्तों ने मनदीप को फौरन मोहाली फेज-6 स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसकी हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया। इस दौरान देर रात करीब 1.30 बजे मनदीप ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
वहीं, इलाके के पूर्व पार्षद दर्शन गर्ग ने नगर निगम और बिजली विभाग की लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि स्ट्रीट लाइट के पोल जगह-जगह लगे होने से रेलिंग खुली हुई हैं। ऐसे में लोग उन्हीं रास्तों का प्रयोग कर सड़क पार करते हैं। अगर समय समय पर पोल की जांच की जाती तो मनदीप करंट की चपेट में न आता। जल्द ही इस मामले में पुलिस को लिखित में शिकायत दी जाएगी।
विज्ञापन

मोहाली के अस्पताल ने दी कोराह्यना की निगेटिव रिपोर्ट, पीजीआई में पॉजिटिव
महेंद्र सिंह का आरोप है कि मोहाली के अस्पताल में मनदीप की कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आई थी लेकिन पीजीआई में दोबारा टेस्ट के दौरान मनदीप को कोरोना पॉजिटिव बताया गया। इसके चलते उसके शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। बाद में सोमवार को परिजनों ने सेक्टर-25 श्मशान घाट में मनदीप का अंतिम संस्कार करवा दिया। वहीं इस घटना के बाद परिजनों और पड़ोसियों में काफी रोष था। मनदीप चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। वह मोहाली के एक कॉलेज से आईटीआई कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें