वर्ल्ड टूरिज्म डे के मौके पर चंडीगढ़ प्लाजा में डांस कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ सेक्टर 17 स्थित प्लाजा में देश के पांच राज्यों की सांस्कृतिक झलक देखने को मिली तो लोगों ने जमकर तालियां बजाईं। इस कार्यक्रम का आयोजन चंडीगढ़ प्रशासन के टूरिज्म डिर्पाटमेंट की ओर से वर्ल्ड टूरिज्म वीक के दूसरे दिन किया गया था, जिसमें न्यू चंडीगढ़ स्थित आईटीएफटी के 100 स्टूडेंट्स ने प्रस्तुति दी।
जैसे ही प्लाजा में आईटीएफटी के स्टूडेंट्स ने एआर रहमान का गीत ये जो देस है तेरा गाना शुरू किया तो आस-पास के सभी लोग वहां इकट्ठा होने शुरू हो गए औैर तालियां बजाकर स्टूडेंट्स की हैंसला अफजाई की। इस शानदार प्रस्तुति के बाद अरुणांचल प्रदेश का लोक नृत्य बार्डो छम पेश किया गया। उसके बाद हिमाचली नाटी, फिर नेपाली नृत्य पेश किया गया।
कार्यक्रम में पाकिस्तानी सिंगर आलम गीर खान ने बॉलीवुड गीतों से लेकर पंजाबी गीत पेश किए। वहीं इंडियन आइडल की प्रतिभागी युतिका वर्मा ने जब गुलाबी आंखें जो तेरी गीत गाया तो वहां मौजूद लोग भी उनके साथ गुनगुनाने लगे। कॉमेडियन विजय खयाली ने अपनी स्टैंडअप कॉमेडी के जरिए सभी दर्शकों को खूब हंसाया। कार्यक्रम के अंत में असम और पंजाबी नृत्य गिद्धा पेश किया गया। अरुणांचल प्रेदश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, नेपाल और सिक्कम के लोकनृत्य कार्यक्रम में पेश किए गए थे।