फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: खूब बरसे बदरा, दिन में निकली तेज धूप

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में शनिवार अलसुबह काफी तेज बारिश हुई। सुबह आठ बजे के करीब भी कई इलाकों में बारिश हुई। इसके बाद मौसम साफ हो गया लेकिन दिन में तेज घूप निकली। इसकी वजह से बारिश का तापमान पर ज्यादा असर देखने को नहीं मिला। हालांकि, पूरे दिन मौसम सुहावना बना रहा और तेज हवाएं चलती रहीं।दिन में निकली तेज धूप की वजह से शनिवार को बारिश के बावजूद शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहा। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। अब आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा। दिन के समय में तेज धूप निकलेगी और बादल छाने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन

मौसम केंद्र के अनुसार पिछले 24 घंटे में शहर में 8.6 एमएम बारिश हुई है। बारिश से पूरे दिन मौसम सुहावना बना रहा। सुबह के समय काफी तेज हवाएं चलीं। दिन में भी मध्यम हवाएं चलती रहीं। इससे मौसम सुहावना बना रहा। बारिश की वजह से मटका चौक से पहाड़ियां नजर आईं। कई लोगों ने इस दृश्य को अपने मोबाइल में भी कैद किया। अब रविवार मौसम साफ रहेगा और दिन में तेज धूप निकलेगी। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। बता दें कि शहर में एक मार्च से शनिवार शाम साढ़े पांच बजे तक 30.1 एमएम बारिश हुई है, जो इस सीजन में 63 फीसदी ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें