फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: ट्राइसिटी में आज से फिर हो सकती है बारिश, शहर का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस किया दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। ट्राइसिटी में मौसम सोमवार से फिर करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है कि सोमवार से अगले कुछ दिन तक ट्राइसिटी में बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। इससे तापमान में भी गिरावट आ सकती है। इसका कारण है कि उत्तरी पाकिस्तान और निकटवर्ती जम्मू एवं कश्मीर में समुद्र तल से 5.8 किमी और 7.6 किमी के बीच पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसका असर अगले कुछ दिनों में चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में देखा जा सकता है। शहर में रविवार को पूरे दिन बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। हालांकि सुबह सुबह कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई थी, जिससे 0.2 एमएम पानी बरसा। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य जितना ही रहा। पिछले छह दिन से शहर में बारिश नहीं हुई है लेकिन अब आने वाले दिनों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने ट्राइसिटी में सोमवार को दिन में हल्के बादल छाने और बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़ में एक जून से लेकर रविवार शाम 5:30 बजे तक कुल 733.1 एमएम बारिश हुई है। यह इस सीजन में सामान्य से 160 फीसदी ज्यादा बारिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें