फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीए कोहली की पैरवी करना प्रत्येक सिख का फर्ज : सयालका

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। श्री गुरु ग्रंथ साहिब के 328 पावन स्वरूप के गुम होने के मामले में गिरफ्तार एसजीपीसी के पूर्व अकाउंटेंट सतिंदर सिंह कोहली के पक्ष में एसजीपीसी सदस्य और वरिष्ठ वकील भगवंत सिंह सयालका खुलकर सामने आए हैं। सयालका ने कहा कि सच्चे सिख का कर्तव्य है कि वह कोहली जैसे मामलों में निष्पक्ष पैरवी करे और धर्म, न्याय और पवित्र संस्थाओं की रक्षा करे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की एफआईआर श्री अकाल तख्त साहिब पर हमला है जिसे किसी भी सच्चे सिख की ओर से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भगवंत सयालका ने स्पष्ट किया कि वह भी अमृतधारी सिख हैं और श्री अकाल तख्त साहिब के प्रति समर्पित हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि चाहे सरकार पंजाब की हो या दिल्ली की, किसी भी कीमत पर तख्त साहिब पर कार्रवाई बर्दाश्त नहीं होगी। सयालका ने आम आदमी पार्टी के महासचिव बलतेज सिंह पन्नू पर भी निशाना साधा। पन्नू ने वीडियो जारी कर आरोप लगाए कि सयालका दोनों मामलों एफआईआर और गुरुद्वारा कोर्ट के वसूली केस में कोहली के पक्ष में पेश हो रहे हैं। भगवंत सयालका ने स्पष्ट किया कि वह सिख गुरुद्वारा कोर्ट में कोहली के वकील नहीं हैं। गुरुद्वारा कोर्ट में वसूली का केस वकील कुलतार सिंह ने दायर किया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें