अमृतसर। श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने आई गुजरात की महिला श्रद्धालु गुरप्रीत कौर का पर्स चोरी हो गया। पर्स में 35,000 रुपये और 10 तोले सोने के गहने रखे थे। घटना 1 जनवरी को हुई। गुरप्रीत कौर ने पुलिस को बताया कि वह अमृतसर में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आई थीं। अपने परिवार के साथ शाम 4:30 बजे उन्होंने श्री अकाल तख्त साहिब के पास गेट पर जोड़े जमा करवाए और मंदिर में माथा टेकने गईं। जब वे होटल लौटीं, तो देखा कि उनका छोटा पर्स बड़े पर्स से गायब था। थाना कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें सामने आया कि दो महिलाओं ने उनके पीछे खड़े होकर पर्स चोरी किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है।पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपने कीमती सामान को सुरक्षित रखें और अनजान लोगों पर नजर रखें। पुलिस का कहना है कि शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है। संवाद