फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये तरीके अपनाएंगे तो ज्यादा पैसा कमाएंगे लघु उद्योग

Sat, 15 Mar 2014 03:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अब लघु उद्यमियों के विकास के लिए आईटी ही सबसे ज्यादा कारगर है। पंजाब और हरियाणा देश के तेजी से विकसित होते राज्य हैं। इनके विकास की कुंजी है प्रमुख तकनीकी हब। कंपनी को प्रोडक्ट खरीदना हो या फिर प्रोडक्ट की मार्केटिंग, आईटी ही सबके दरवाजे खोलता है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ में माइक्रोसाफ्ट के महाप्रबंधक (एसएमएसएंडपी) मितुल पटेल ने कहा कि बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (बीसीजी) के शोध के अनुसार आईटी सुविधाओं का इस्तेमाल करने वाले एसएमई रोजगारों के सृजन में आगे रहे हैं। इन कंपनियों ने पिछले तीन साल में तकनीक का कम इस्तेमाल करने वाली कंपनियां के मुकाबले ज्यादा कमाई की।

बीसीजी की रिपोर्ट के अनुसार देश के एसएमई आईटी की आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हैं तो उनके राजस्व में 56 अरब डॉलर का इजाफा होने के साथ ही करीब 11 लाख लोगों को नई नौकरियां मिलने की संभावना है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर और तकनीकी विषेशज्ञता में निवेश की जरूरत पहले भारत में एसएमई को आईटी का लाभ उठाने के लिहाज से बड़ी बाधा थे।

क्लाउड कंप्यूटिंग से कीजिए भुगतान
माइक्रोसाफ्ट क्लाउड कंप्यूटिंग में एसएमई को सर्वर और नेटवर्किंग मिलती है। इसका उपयोग हरियाणा और पंजाब में खूब हो रहा है। माइक्रोसाफ्ट क्लाउड कंप्यूटिंग का जितना प्रयोग करें उतना ही भुगतान करना होता है।

नए विंडोज फोन और विंडोज टैबलेट की उपलब्धता से मोबिलिटी सोल्यूशन सेल्स टीम और एसएमई के ग्राहकों के लिए बिल्कुल नए एप्लीकेशन के लिए नए मौके पैदा कर रही है।

बीसीजी के शोध में पाया गया है कि पिछले तीन वर्ष में आईटी सुविधा युक्त एसएमई के राजस्व में 15 फीसदी का तेजी से इजाफा हुआ।

विंडो एक्सपी है तो बदल डालिए
अगर आपके कंप्यूटर में विंडोज एक्सपी है तो उसे बदल डालें। माइक्रोसाफ्ट आठ अप्रैल 2014 से विंडोज एक्सपी का अपडेट बंद कर रही है। ऐसे में इस विंडोज के इस्तेमाल से आपके कंप्यूटर में वायरस का अटैक हो सकता है।
विज्ञापन


माइक्रोसाफ्ट के महाप्रबंधक मितुल पटेल ने कहा कि इसके बारे में सभी को आगाह किया जा रहा है और उनसे विंडोज चेंज करने का आग्रह किया जा रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें