चंडीगढ़। सेक्टर-30 स्थित सीएसआईआर-सीएसआईओ के इंडो-स्विस ट्रेनिंग सेंटर (आइएसटीसी) ने रविवार को तकनीकी डिप्लोमा कोर्सेज में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की। चार डिप्लोमा कोर्सेज के लिए कुल 656 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था।
स्विस फाउंडेशन फॉर टेक्निकल असिस्टेंट के सहयोग से दो केंद्रों, चंडीगढ़ और दिल्ली में परीक्षा ली गई। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) से स्वीकृत तीन और चार साल के डिप्लोमा कोर्सेज के लिए विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इसमें तीन साल का मैकेनिकल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, चार साल का एडवांस्ड डिप्लोमा डाई एंड मोल्ड मेकिंग और मेकेट्रोनिक्स और इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन कोर्स शामिल हैं। सभी कोर्सेज में कुल 180 सीटों पर दाखिला मिलेगा।
इन कोर्सेज के लिए हुई प्रवेश परीक्षा
डिप्लोमा का नाम समयावधि
डिप्लोमा इन मैकेनिकल इंजीनियरिंग तीन साल
इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग तीन साल
एडवांस्ड डिप्लोमा इन डाई एंड मोल्ड मेकिंग चार साल
एडवांस्ड डिप्लोमा इन मेकेट्रोनिक्स और इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन चार साल