इसरो और एलपीएस बोसार्ड कंपनी के एमडी राजेश जैन
- फोटो : amar ujala
इसरो ने बुधवार को 20 उपग्रह लांच कर नया कीर्तिमान रचा। इस कीर्तिमान को रचने में रोहतक का भी सहयोग रहा है। क्योकि उपग्रह को बनाने में जितने भी नट बोल्ट और स्क्रू लगे वह यहां के स्थानीय कंपनी एलपीएस बोसार्ड के हैं।
सरकार व इसरो के साथ नट बोल्ट बनाने वाली बड़ी कंपनी एलपीएस बोसार्ड के साथ करार है, जिनके नट बोल्ट व स्क्रू ही उपग्रहों में लगते हैं। इसरो के इतिहास रचने से एलपीएस बोसार्ड के एमडी राजेश जैन भी काफी उत्साहित है। इसरो ने जब 20 उपग्रह लांच किए तो इस एतिहासिक पल के गवाह व उसको तैयार करने वाले वैज्ञानिक ही खुश नहीं थे।
बल्कि यह खुशी रोहतक की एलपीएस बोसार्ड कंपनी में भी दिखाई दी। कंपनी के एमडी राजेश जैन ने बताया कि इसरो ने जिन 20 उपग्रहों को लांच किया है। केवल उनमें ही उनके नट बोल्ट नहीं लगे है, बल्कि देश में जितने भी उपग्रह लांच होते है उन सभी में नट बोल्ट उनकी कंपनी से जाते हैं। उन्होंने बताया कि देश में बनने वाले मिसाइलों में भी नट-बोल्ट और स्क्रू रोहतक से ही जाते हैं।