चंडीगढ़। सेक्टर-36 स्थित इस्कॉन मंदिर लॉकडाउन के बाद पहली बार 7 जुलाई को खुलने जा रहा है। इस्कॉन से जुड़े हजारों भक्तों के लिए खुशी की बात है। इस्कॉन चंडीगढ़ के प्रवक्ता अकिंचन प्रियदास ने बताया कि सात जुलाई को सिर्फ डेढ़ घंटे ही बाहरी भक्तों के दर्शन के लिए खुलेगा। यह शाम साढ़े चार बजे से शाम छह बजे तक खुला रहेगा। बाहरी भक्तों के मंदिर में आने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
अकिंचन प्रियदास ने बताया कि सरकार ने जो दिशा-निर्देश जारी किए हैं, उसके लिए बड़ा होर्डिंग बनाया गया है ताकि भक्त उसे अच्छी तरह से पढ़कर उसे लागू करें। सात जुलाई को भक्तों की स्थिति के बाद आगे सोचा जाएगा कि समय बढ़ाया जाए या नहीं।