फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्कॉन और श्री चैतन्य गौड़ीय मठ सजकर तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर- 36 के इस्कॉन और सेक्टर- 20 के श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। इस्कॉन के प्रवक्ता अकिंचन प्रिय दास ने बताया कि यहां विशाल वाटर प्रूफ पंडाल सजाया गया है। उन्होंने बताया कि हरियाणा और पंजाब के राज्यपाल पहुंचेंगे। भक्तों के दर्शन के लिए किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इस्कॉन के एक हजार वालंटियर के अलावा प्राइवेट सुरक्षा कर्मी और चंडीगढ़ पुलिस के जवान भी तैनात रहेंगे। उन्होंने बताया कि शाम को अभिषेक शुरू होगा। इस्कॉन से जुड़े 108 परिवार भगवान का महाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन

रात 11 बजे इस्कॉन के 21 ब्राह्मणों के द्वारा भगवान को पंचामृत, पंचगव्य और विविध प्रकार के फलों के रस से महाभिषेक होगा। जन्म के उपरांत भगवान की भव्य आरती उतारी जाएगी और सभी को प्रसाद वितरित किया जाएगा। सुबह प्रभातफेरी निकाली जाएगी। पूरा दिन हरिनाम संकीर्तन और प्रवचनों का दौर जारी रहेगा।
श्री चैतन्य गौड़ीय मठ के प्रवक्ता जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसका पूरा ख्याल रखा गया है। मठ को जगमग रोशनी और आकर्षक फूलों से सजाया गया है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को भगवान का महाभिषेक होगा। भगवान को दिव्य परिधानों में सजाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें