फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: बस स्टैंड पर बिकती थी शराब, ISBT-43 का स्टेशन सुपरवाइजर निलंबित; सिक्योरिटी सुपरवाइजर डिसमिस

Thu, 22 May 2025 02:01 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ जैसे शहर के बड़े बस स्टैंड पर काउंटर के अंदर शराब का बिकना गंभीर बात है, क्योंकि यहां पर रोजाना हजारों महिलाओं और बच्चों समेत अन्य लोग सफर करते हैं। अमर उजाला के खुलासे के बाद परिवहन विभाग ने तो कार्रवाई कर दी है लेकिन पुलिस ने अभी तक आरोपी को पकड़ने में कोई तत्परता नहीं दिखाई है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में टिकट के साथ शराब - फोटो : अमर उजाला/फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ आईएसबीटी-43 पर शराब बिक्री के अमर उजाला के स्टिंग का बड़ा असर हुआ है। काउंटर नंबर-5 पर अवैध शराब बिक्री के खुलासे के बाद स्टेशन सुपरवाइजर को निलंबित कर दिया गया है, जबकि सिक्योरिटी सुपरवाइजर को नौकरी से निकाल दिया गया है। वहीं शराब बेचने वाले का नाम, मोबाइल नंबर और गाड़ी नंबर होने के बावजूद पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। 

विज्ञापन


अमर उजाला ने 17 मई के अंक में आईएसबीटी-43 का काउंटर नंबर पांच बना शराब का ठेका शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद परिवहन विभाग की तरफ से बताया गया कि इस संबंध में 8 महीने पहले एसएसपी को लिखित में शिकायत दी थी। यह शिकायत विभाग के निदेशक ने की थी। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। हालांकि, इस जवाब पर अमर उजाला ने सवाल खड़े किए थे कि 8 महीने पहले शिकायत देने के बाद भी अगर शराब बिकती रही, तो विभाग ने दोबारा शिकायत या फॉलोअप क्यों नहीं किया। इस पर विभाग के अधिकारियों ने बस स्टैंड के स्टेशन सुपरवाइजर और सिक्योरिटी सुपरवाइजर को जिम्मेदार ठहराते हुए कड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने स्टेशन सुपरवाइजर जंग सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और सिक्योरिटी सुपरवाइजर अशोक को नौकरी से निकाल दिया है। 

यह भी पढ़ें: राहत के साथ आफत: चंडीगढ़ में बारिश के साथ तूफान, 60 किमी. की रफ्तार से चली आंधी, कई जगह गिरे पेड़, थम गया शहर
विज्ञापन


विभाग के निदेशक प्रद्युमन सिंह ने बताया कि नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाती है। किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बता दें कि विभाग ने खबर के प्रकाशित होने के बाद दोबारा एसएसपी को पत्र लिखा है और तत्काल शराब बेचने वाले व्यक्ति पर कार्रवाई की मांग की है।

बड़ा सवाल- पुलिस आरोपी को क्यों दे रही संरक्षण

परिवहन विभाग ने जो शिकायत भेजी है, उसमें आरोपी का नाम भी बताया है। इसके अलावा पुलिस के पास उस व्यक्ति का मोबाइल नंबर और जिस गाड़ी में वह शराब बेचता था, उसका नंबर भी मौजूद है। 

अमर उजाला ने खबर में गाड़ी की फोटो और नंबर भी प्रकाशित किया था लेकिन अब तक पुलिस ने कुछ नहीं किया है। ऐसा लग रहा है कि पुलिस जानबूझ कर आरोपी को बचा रही है। सवाल इसलिए भी उठते हैं, क्योंकि जहां पर शराब बिक रही थी, वहां से चंद कदम की दूरी पर ही पुलिस की चौकी है, फिर भी शराब बिकती रही। आईएसबीटी-43 पुलिस चौकी के पुलिसकर्मियों पर लगातार आरोप लग रहे हैं कि वह शराब बेचने वाले को संरक्षण दे रहे हैं।

विज्ञापन


आईएसबीटी-43 के काउंटर नंबर पांच पर अवैध रूप से शराब बेचे जाने के मामले की जांच चल रही है। दो से तीन दिन में सब साफ हो जाएगा। उसके बाद जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -अनुराग दारू, एएसपी साउथ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें