फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल पोस्टर पर घिरी आप: अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष ने भेजा मानहानि का नोटिस, कहा- केजरीवाल और भगवंत मान मांगें माफी

Thu, 23 Jun 2022 08:19 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

आप को भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि 48 घंटे के भीतर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। यदि वे ऐसा नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
आप का वायरल पोस्टर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के वायरल पोस्टर को लेकर आप विवादों में घिर गई है। पोस्टर में पार्टी ने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग (एनसीएम) के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा को भ्रष्टाचारी बताया है। लालपुरा ने इस मामले में मानहानि का नोटिस भेजा है। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से सार्वजनिक माफी मांगने को कहा है। आप की ओर से वायरल पोस्टर में आयोग के अध्यक्ष को पूर्व जंगलात मंत्री बताते हुए उन पर पेड़ों के अवैध कटान के आरोप लगाए गए हैं।

विज्ञापन


हालांकि जब तक आम आदमी पार्टी की ओर से जारी पोस्ट की गलती के बारे में पता चलता और पोस्टर को डिलीट किया जाता तब तक कई लोगों ने पोस्ट को शेयर कर लिया और स्क्रीन शॉट ले लिया। इसके बाद वह पोस्टर वायरल हो गया। वायरल हो रहे पोस्टर में आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की फोटो लगाई है। पोस्टर का शीर्षक भ्रष्टाचारी मंत्रियों पर दिया गया है। इस पोस्टर में तत्कालीन कांग्रेस सरकार के वन मंत्री साधु सिंह धर्मसोत, संगत सिंह गिलजियां और अवैध खनन में गिरफ्तार हुए पूर्व कांग्रेस विधायक जोगिंदरपाल भोआ की फोटो लगाई गई है। 

पोस्टर में चौथे नंबर पर राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा की तस्वीर लगी है। इस पोस्टर में उन्हें पूर्व वन मंत्री बताते हुए उनके ऊपर पेड़ों के अवैध कटान के आरोप लगाए गए हैं। इस पोस्टर की जानकारी जब लालपुरा को लगी तो उन्होंने तत्काल आप को कानूनी नोटिस भेजा है। इसमें लिखा है कि आप ने यह कृत्य जानबूझकर किया है।
विज्ञापन


‘48 घंटे में माफी नहीं मांगी तो करेंगे कार्रवाई’
आप को भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि 48 घंटे के भीतर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। यदि वे ऐसा नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें